इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वो पूरी दुनिया के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछले 48 घंटों में ईरान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सभ्यता का दुश्मन और स्वतंत्र दुनिया के लिए खतरा है। बच्चों, परिवारों और बुजुर्गों को आतंकी मिसाइलों से निशाना बनाना, यरुशलम के पवित्र स्थलों को धमकी देना, लंबी दूरी की मिसाइलें दागना और होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश करना। मैं स्वतंत्र दुनिया के नेताओं से पूछता हूं, आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? इजरयइल न केवल अपने लिए, बल्कि आप सभी के लिए लड़ रहा है।”
सात देशों के समूह (G7) ने पश्चिम एशिया के कई देशों में नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की है। एक संयुक्त बयान में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि ने इस हिंसा से प्रभावित देशों के साथ एकजुटता व्यक्त की। बयान में कहा गया है कि G7 ईरान और उसके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे अनुचित हमलों के मद्देनजर क्षेत्र में अपने सहयोगियों को समर्थन देता है। G7 देशों ने चेतावनी दी है कि ईरान की कार्रवाई न केवल लक्षित देशों को खतरे में डालती हैं, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए भी व्यापक खतरा पैदा करती हैं। G7 ने ईरान से अपनी सैन्य गतिविधियों को तुरंत रोकने का आग्रह किया है।
ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर तेहरान 48 घंटे के अंदर होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलता है तो उसके पावर प्लांट को तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट कर लिखा, “अगर ईरान अगले 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके विभिन्न बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी।” होर्मुज स्ट्रेट से भारत आने में जहाजों को कितना समय लगता है? जानें इस रूट का महत्व
यहां अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के LIVE अपडेट दिए गए हैं
US-Israel-Iran War LIVE: ईरान में संदेह में 25 लोगों को किया गया गिरफ्तार
ईरान के खुफिया मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल के साथ काम करने के संदेह में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार पश्चिम-मध्य ईरान के मरकज़ प्रांत में 23 लोगों को सैन्य ठिकानों की जानकारी एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ साझा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि गोलेस्तान में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर साजिश रचने का आरोप है।
US-Israel-Iran War LIVE: हम अपने नागरिकों को संघर्ष के प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर राहत उपायों की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "हमने अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक उपायों पर व्यापक चर्चा की, जिनमें किसानों के लिए उर्वरकों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना, प्रमुख क्षेत्रों के लिए आयात स्रोतों में विविधता लाना, नए निर्यात को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं। हम अपने नागरिकों को संघर्ष के प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
US-Israel-Iran War LIVE: तुर्की के विदेश मंत्री ने ईरान, मिस्र, अमेरिका और EU के विदेश मंत्रियों के साथ की बातचीत
तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने ईरान, मिस्र, अमेरिका और यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए बातचीत की है। सूत्र के अनुसार फिदान ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची, मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास और अमेरिकी अधिकारियों के साथ अलग-अलग फोन पर बातचीत की।
US-Israel-Iran War LIVE: आईआरजीसी ने अमेरिका-इजरायल को दी चेतावनी
आईआरजीसी ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि यदि बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया जाता है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा और सुविधाओं के पुनर्निर्माण तक इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा। इसमें यह भी कहा गया है कि इजरायल के बिजली संयंत्रों, ऊर्जा अवसंरचना और सूचना एवं संचार प्रणालियों को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जाएगा। बयान में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी शेयरधारकों वाली क्षेत्र की कंपनियों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा। जिन देशों में अमेरिकी ठिकाने हैं, वहां के बिजली संयंत्रों को भी निशाना बनाया जाएगा।
US-Israel-Iran War LIVE: पूरी दुनिया के लड़ रहा इजरायल- नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वो पूरी दुनिया के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, “पिछले 48 घंटों में ईरान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सभ्यता का दुश्मन और स्वतंत्र दुनिया के लिए खतरा है। बच्चों, परिवारों और बुजुर्गों को आतंकी मिसाइलों से निशाना बनाना, यरुशलम के पवित्र स्थलों को धमकी देना, लंबी दूरी की मिसाइलें दागना और होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश करना। मैं स्वतंत्र दुनिया के नेताओं से पूछता हूं, आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? इजरयइल न केवल अपने लिए, बल्कि आप सभी के लिए लड़ रहा है।”
US-Israel-Iran War LIVE: युद्ध के कारण होने वाली मौतें मानवता के लिए एक कलंक- अमेरिकी पोप
अमेरिकी पोप लियो ने कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध के कारण होने वाली मौतें और पीड़ा पूरी मानवता के लिए एक कलंक है। उन्होंने तत्काल युद्धविराम की अपनी अपील दोहराई। अमेरिकी पोप ने कहा कि वह मध्य पूर्व और अन्य संघर्षग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति को निराशा के साथ देख रहे हैं।
US-Israel-Iran War LIVE: संघर्ष में हम जीत रहे हैं, हम दुश्मन को कुचल रहे हैं- नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अराद में मिसाइल हमले वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने कहा, "मैं अराद में हूं। यहां एक चमत्कार हुआ, कोई भी शहीद नहीं हुआ। लेकिन हम सिर्फ चमत्कारों पर निर्भर नहीं रहना चाहते। मिसाइल यहां, इमारतों के बीच गिरी। इस संघर्ष में हम जीत रहे हैं, हम दुश्मन को कुचल रहे हैं।"
US-Israel-Iran War LIVE: पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य पूर्व की स्थिति के मद्देनजर पेट्रोलियम, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आवश्यक संसाधनों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्थिर रसद व्यवस्था बनाए रखने और देश भर में वितरण को सुव्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित बाधा से निपटने के लिए तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
US-Israel-Iran War LIVE: बहरीन ने किया 145 मिसाइलों को नष्ट
बहरीन के रक्षा बलों ने कहा है कि मौजूदा संघर्ष की शुरुआत से अब तक उन्होंने 145 मिसाइलों और 246 ड्रोनों को रोककर नष्ट कर दिया है। एक बयान में सेना ने कहा कि वह ईरान द्वारा किए जा रहे हमलों का मुकाबला कर रही है।
US-Israel-Iran War LIVE: लेबनान में इजरायली हमले रहेंगे जारी
इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे लिटानी नदी पर बने और पुलों को नष्ट करने और घरों को गिराने की प्रक्रिया तेज करने का आदेश दिया गया है।
US-Israel-Iran War LIVE: G7 ने ईरान से अपनी सैन्य गतिविधियों को तुरंत रोकने का किया आग्रह
G7 ने पश्चिम एशिया के कई देशों में नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की है। एक संयुक्त बयान में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि ने इस हिंसा से प्रभावित देशों के साथ एकजुटता व्यक्त की। बयान में कहा गया है कि G7 ईरान और उसके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे अनुचित हमलों के मद्देनजर क्षेत्र में अपने सहयोगियों को समर्थन देता है। G7 देशों ने चेतावनी दी है कि ईरान की कार्रवाई न केवल लक्षित देशों को खतरे में डालती हैं, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए भी व्यापक खतरा पैदा करती हैं। G7 ने ईरान से अपनी सैन्य गतिविधियों को तुरंत रोकने का आग्रह किया है।
US-Israel-Iran War LIVE: जी7 ने जारी किया जॉइंट स्टेटमेंट
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर जी7 ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। जी7 ने कहा, "हम ऊर्जा की वैश्विक आपूर्ति को समर्थन देने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए तैयार हैं, जैसे कि 11 मार्च को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्यों द्वारा तय किया गया भंडार मुक्त करना।"
US-Israel-Iran War LIVE: कतर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत
कतर के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोग मारे गए हैं और एक व्यक्ति लापता है, आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को X पर यह जानकारी दी।
US-Israel-Iran War LIVE: ईरान में इंटरनेट बंद होने का आज 23वां दिन
युद्ध शुरू होने के बाद से, ईरानी अधिकारियों ने पूरे देश में इंटरनेट बंद कर दिया है। निगरानी समूह नेटब्लॉक्स के अनुसार, ईरानियों को इंटरनेट का उपयोग किए बिना 23 दिन हो चुके हैं। इसमें आगे कहा गया है, "यह कदम उन लाखों नागरिकों की युद्धकालीन परेशानी को और बढ़ा देता है जिनके पास सूचना और चेतावनी के स्वतंत्र स्रोत नहीं हैं।"
US-Israel-Iran War LIVE: बहरीन ने रोकीं 145 मिसाइल
बहरीन के रक्षा बलों का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद से उन्होंने 145 मिसाइलों और 246 ड्रोनों को रोककर नष्ट कर दिया है। एक बयान में, बहरीन रक्षा बल ने कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणालियां हमलों की "लगातार लहरों" का मुकाबला करना जारी रखे हुए हैं, जिसका आरोप उसने ईरान पर लगाया है।
US-Israel-Iran War LIVE: इजरायल ने हिजबुल्लाह के कई लड़ाकों को मार गिराया
इजराइल की सेना (IDF) ने बताया है कि दक्षिणी लेबनान में जारी जमीनी ऑपरेशन के दौरान उसके सैनिकों ने हिजबुल्लाह के कई लड़ाकों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
US-Israel-Iran War LIVE: ट्रंप युद्ध पर अपना कंट्रोल खो चुके हैं- अमेरिकी डेमोक्रेटिक सीनेटर
अमेरिकी डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान के खिलाफ युद्ध पर अपना नियंत्रण खो चुके हैं और घबराहट की स्थिति में हैं।
US-Israel-Iran War LIVE: लेबनान से रॉकेट हमले में उत्तरी इजराइल में एक व्यक्ति की मौत
इजरायली बचाव दल ने बताया कि रविवार को लेबनान से हुए रॉकेट हमले में इजरायल की उत्तरी सीमा के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई। 2 मार्च को हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद से लेबनान से हुए हमले में इजरायल की यह पहली मौत है।
US-Israel-Iran War LIVE: परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ब्रिटिश पनडुब्बी अरब सागर में पहुंची
ब्रिटेन के एक टैब्लॉइड के अनुसार, परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ब्रिटिश पनडुब्बी एचएमएस एंसन अरब सागर में पहुंच गई है, ऐसे समय में जब अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों को तेज करने की धमकी दे रहा है।
US-Israel-Iran War LIVE: होर्मुज में बिछी माइन्स हटाने में मदद कर सकता है जापान
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने कहा है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है, तो जापान होर्मुज स्ट्रेट में बिछी बारूदी सुरंगों (माइन्स) को हटाने में मदद कर सकता है।
US-Israel-Iran War LIVE: संयम बरतने की उम्मीद करना बेकार- ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा है कि जब देश लगातार घातक हवाई हमलों का सामना कर रहा है, तो उससे संयम बरतने की उम्मीद करना बेकार है।
इजरायली सेना का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में उसका जमीनी अभियान जारी है, जिसमें हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर छापे मारे गए हैं।
US-Israel-Iran War LIVE: विदेशी जहाज ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकते हैं- राजदूत
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) में ईरान के प्रतिनिधि का कहना है कि सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था के लिए ईरानी सरकार के समन्वय से विदेशी जहाज अभी भी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकते हैं। अली मौसावी, जो ब्रिटेन में ईरान के राजदूत भी हैं, ने मेहर समाचार एजेंसी को बताया कि अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के साथ-साथ "ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और अधिकारों" का सम्मान भी होना चाहिए।
US-Israel-Iran War LIVE: सेंट्रल इजरायल में ईरान का हमला
चैनल 12 के अनुसार, ईरान की ओर से हुए मिसाइल हमले ने मध्य इजराइल में दहशत फैला दी है, जबकि लेबनान की ओर से रॉकेट दागे जाने से देश के उत्तरी हिस्से में खतरे की घंटी बज गई है। इजरायली एम्बुलेंस सेवा का हवाला देते हुए, इसने कहा कि मध्य इजरायल में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है, लेकिन उत्तर में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
US-Israel-Iran War LIVE: ईरान में इंटरनेट बंद होने का सिलसिला चौथे हफ्ते में भी जारी
ईरान में इंटरनेट बंद होने का सिलसिला चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच अधिकारी लगभग पूर्ण रूप से इंटरनेट बंद बनाए हुए हैं। साइबर निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बाधित हो गई है और घरेलू सेवा गंभीर रूप से सीमित हो गई है, क्योंकि सरकार द्वारा सैटेलाइट कनेक्शन और वीपीएन पर की गई कार्रवाई के कारण बहुत कम वैकल्पिक उपाय उपलब्ध हैं।
US-Israel-Iran War LIVE: श्रीलंका में आसमान छू रही तेल की कीमतें
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के हमले के और अधिक प्रभाव की आशंका को देखते हुए श्रीलंका ने दो हफ्ते में दूसरी बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। एएफपी समाचार एजेंसी के अनुसार, सामान्य पेट्रोल की कीमत 317 रुपये (1.02 डॉलर) प्रति लीटर से बढ़कर 398 रुपये (1.30 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जबकि सार्वजनिक परिवहन में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले फ्यूल डीजल की कीमत में 79 रुपये (0.25 डॉलर) की भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 382 रुपये (1.23 डॉलर) हो गई है।
US-Israel-Iran War LIVE: इजरायल में सुनी गई धमाकों की आवाज
अल जज़ीरा के मुताबिक, ईरानी मिसाइल हमले के बाद मध्य इज़राइल में विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं। ईरान से इजरायली क्षेत्र की ओर मिसाइलें दागे जाने के कुछ ही समय बाद इन विस्फोटों की सूचना मिली।
US-Israel-Iran War LIVE: G7 देश बोले- ऊर्जा सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे
अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, इटली, जर्मनी और कनाडा समेत G7 देशों और यूरोपीय संघ (EU) ने शनिवार को कहा कि वे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं।
US-Israel-Iran War LIVE: दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइनों के मूल्य में 50 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से दुनिया की 20 सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध एयरलाइनों के मूल्य में लगभग 53 अरब डॉलर की गिरावट आई है। ब्रिटेन के एक अखबार ने कहा कि एयरलाइन उद्योग कोविड-19 महामारी के बाद से अपने सबसे बुरे संकट की चपेट में है, क्योंकि युद्ध ने खाड़ी के प्रमुख हवाई अड्डों को बाधित कर दिया है और उड़ानों को रोक दिया है।
US-Israel-Iran War LIVE: ईरान ने दी चेतावनी
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने अपने घरेलू ऊर्जा और ईंधन क्षेत्रों को निशाना बनाने वाली किसी भी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है और संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों से संबंधित संपत्तियों के खिलाफ व्यापक जवाबी कार्रवाई का वादा किया है।
