ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने युद्ध के तीन सप्ताह बाद एक और लिखित बयान जारी करके ईरानी लोगों की दृढ़ता की सराहना की है। खामेनेई ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और इजरायल ने इस भ्रम में आकर ये हमले किए कि शीर्ष नेताओं को मारकर वे सरकार को गिरा सकते हैं। फारसी नववर्ष नवरोज के अवसर पर जारी किया गया उनका यह पत्र ईरानी टेलीविजन पर पढ़ा गया। खामेनेई अपने पिता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद सत्ता संभालने के बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। 

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ईरान के शीर्ष सैन्य प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि दुनियाभर के पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल तेहरान के दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे। जनरल अबोलफजल शेखरची ने शुक्रवार को यह चेतावनी दी। ईरानी सरकारी टेलीविजन द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित एक बयान में शेखरची ने कहा, ”अब से, आपके बारे में हमारे पास मौजूद जानकारी के आधार पर, दुनियाभर में कहीं भी पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल आपके लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे।”

उधर, युद्ध के कारण यरुशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद में ईद की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। वर्ष 1967 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि इस मस्जिद में ईद की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। 28 फरवरी को इजरायल द्वारा ईरान पर किया गये हमले के बाद शुरू हुआ युद्ध 21 दिन बाद भी जारी है।

इस बीच कतर एनर्जी के सीईओ ने रॉयटर्स को बताया कि ईरानी हमलों के कारण कतर की एलएनजी निर्यात क्षमता का 17% हिस्सा ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि मरम्मत के कारण तीन से पांच वर्षों तक प्रति वर्ष 12.8 मिलियन टन एलएनजी का उत्पादन बाधित रहेगा। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी कि ईरानी ऊर्जा स्ट्रक्चर पर किसी भी तरह का हमला खाड़ी के तेल और गैस संयंत्रों के पूर्ण विनाश का कारण बनेगा।

Live Updates
22:49 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE Updates: पश्चिम एशिया युद्ध: विदेश मंत्रालय ने कहा, छह भारतीयों की जान गई

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अलग-अलग घटनाओं में छह भारतीय नागरिकों की जान चली गई है जबकि एक अभी भी लापता है। विदेश मंत्रालय के अपर सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''सऊदी अरब, ओमान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थित हमारे दूतावास लापता भारतीय नागरिक के संबंध में और मृत भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत वापस लाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं।

21:47 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO को कहा कायर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO को कायर कहा है। ट्रंप ने कहा कि यह संगठन परमाणु शक्ति संपन्न ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहता।

21:45 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO को कहा कायर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO को कायर कहा है। ट्रंप ने कहा कि यह संगठन परमाणु शक्ति संपन्न ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहता।

21:38 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE Updates: पश्चिम एशिया में तीन और युद्धपोत तैनात कर रहा अमेरिका

अमेरिकी सेना पश्चिम एशिया में तीन और युद्धपोत, लगभग 2,500 मरीन सैनिकों की तैनाती कर रही है। न्यूज एजेंसी एपी ने एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। ये सभी सैन डिएगो के पोर्ट से रवाना हो चुके हैं और पश्चिम एशिया की ओर बढ़ रहे हैं।

21:32 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE Updates: मोजतबा ने मजबूती से डटे रहने के लिए लोगों की तारीफ की

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने युद्ध के तीन सप्ताह बाद एक और लिखित बयान जारी करके ईरानी लोगों की दृढ़ता की सराहना की है। खामेनेई ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और इजरायल ने इस भ्रम में आकर ये हमले किए कि शीर्ष नेताओं को मारकर वे सरकार को गिरा सकते हैं। फारसी नववर्ष नवरोज के अवसर पर जारी किया गया उनका यह पत्र ईरानी टेलीविजन पर पढ़ा गया। खामेनेई अपने पिता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद सत्ता संभालने के बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।

20:59 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE Updates: वैश्विक संकट के बीच IOCL ने लगातार आपूर्ति का किया वादा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच लगातार आपूर्ति का वादा किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पोस्ट कर कहा, “वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच, घरेलू स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती कीमतों के बावजूद, इंडियन ऑयल ने भारत में सामान्य ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। केवल प्रीमियम पेट्रोल XP-95 की कीमतों में मामूली संशोधन किया गया है, जिसका कुल खपत पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा।”

18:59 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE Updates: दुनियाभर के पार्क और पर्यटन क्षेत्र दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे: ईरानी सेना

ईरान के शीर्ष सैन्य प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि दुनियाभर के पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल तेहरान के दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे। जनरल अबोलफजल शेखरची ने शुक्रवार को यह चेतावनी दी। ईरानी सरकारी टेलीविजन द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित एक बयान में शेखरची ने कहा, ''अब से, आपके बारे में हमारे पास मौजूद जानकारी के आधार पर, दुनियाभर में कहीं भी पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल आपके लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे।''

18:53 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE Updates: जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से की बात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष पेनी वोंग से बात की और पश्चिम एशिया संकट के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर भी चर्चा की। पश्चिम एशियाई गैस केंद्रों पर नये हमलों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं को लेकर जयशंकर और वोंग ने फोन पर बातचीत की।

16:37 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE Updates: ईद के मौके पर 1967 के बाद पहली बार बंद की गई अल अक्सा मस्जिद

यरूशलम में स्थित अल-अक्सा मस्जिद परिसर को दशकों के बाद पहली बार ईद की नमाज के लिए बंद किया गया है। इससे पहले 1967 में पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान मस्जिद पूरी तरह बंद की गई थी। यह मस्जिद एक पहाड़ी परिसर में स्थित है, जो मुसलमानों और यहूदियों दोनों के लिए बहुत अहमियत रखती है। इस जगह पर दावे को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है।

14:37 (IST) 20 Mar 2026

श्रीलंका ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी थी : राष्ट्रपति

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने संसद को बताया कि सरकार ने मार्च की शुरुआत में अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को देश के दक्षिण-पूर्व स्थित मत्ताला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

13:51 (IST) 20 Mar 2026

दुश्मनों की सुरक्षा छीन ली जानी चाहिए- ईरान के सर्वोच्च नेता

ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने देशवासियों के नाम नए संदेश में अपने देश के दुश्मनों की सुरक्षा छीन लिए जाने का शुक्रवार को आह्वान किया। खामेनेई ने इजराइल के हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत के बाद राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भेजे गए एक बयान में यह टिप्पणी की।

12:39 (IST) 20 Mar 2026

सीरिया में कमांडर सेंटर और हथियार भंडारों को निशाना बनाया गया

इजरायल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने द्रूज समुदाय के खिलाफ हमलों के जवाब में सीरिया के कई ठिकानों को निशाना बनाया। सेना ने बताया कि उसने दक्षिणी सीरिया के स्वेदा में रहने वाली द्रूज आबादी पर हुए हमलों के जवाब में सीरिया के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी 'सना' ने इस हमले की तुरंत पुष्टि नहीं की।

11:56 (IST) 20 Mar 2026

अमेरिका ने ईरान के 6 शीर्ष नेताओं पर घोषित किया इनाम

अमेरिका ने ईरान के 6 शीर्ष नेताओं पर इनाम घोषित किया। ट्रंप प्रशासन ने 15 मार्च, 2026 को ईरान की सत्ता से जुड़े छह वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की। सूची में शामिल दो नेताओं की हाल में इजराइली हमलों में मौत हो चुकी है।

11:33 (IST) 20 Mar 2026

यूरोपीय संघ ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की मांग की

युद्ध के कारण बढ़ती ऊर्जा कीमतों से निपटने के लिए ब्रसेल्स में हुई यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और पश्चिम एशिया में जल एवं ऊर्जा अवसंरचना पर हवाई हमले रोकने की मांग की गई। यूरोपीय परिषद के नाम से जाने जाने वाले 27 यूरोपीय संघ देशों के सभी प्रमुखों ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त बयान जारी कर ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर करने और युद्धरत पक्षों से ''तनाव कम करने और अधिकतम संयम बरतने'' का आह्वान किया।

10:57 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE: ईरान के ड्रोन हमलों में कुवैत की रिफाइनरी को निशाना

ईरान के ड्रोन हमलों में कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी को फिर से निशाना बनाया गया जिससे उसकी कुछ इकाइयों में आग लग गई।

10:37 (IST) 20 Mar 2026

केवल आप ही दुनिया में शांति स्थापित कर सकते- जापानी प्रधानमंत्री ने ट्रंप से कहा

जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने ट्रंप से कहा कि वैश्विक सुरक्षा की स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि केवल आप ही हैं जो पूरी दुनिया में शांति स्थापित कर सकते हैं।

09:58 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE: इजरायल ने ईरान के गैस क्षेत्र पर और हमले नहीं करने का वादा किया

इजरायल ने ईरान के प्रमुख प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर और हमले नहीं करने का वादा किया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस प्रतिष्ठानों पर हमले तेज कर दिए हैं।

09:23 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE: सऊदी रक्षा मंत्रालय ने नौ ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराने की घोषणा की

सऊदी रक्षा मंत्रालय ने देश के पूर्वी प्रांत में नौ और ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराने की घोषणा की है।

08:47 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE: चीन ने की उर्वरक निर्यात में कटौती

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीन अपने घरेलू बाजार की रक्षा के लिए उर्वरक निर्यात में कटौती कर रहा है, जिससे वैश्विक बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है जो पहले से ही ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण होने वाली कमी से जूझ रहे हैं।

07:51 (IST) 20 Mar 2026
डीजीसीए ने नौ हवाई क्षेत्रों से उड़ान न संचालित करने की सलाह दी

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विभिन्न एयरलाइंस को क्षेत्र के नौ हवाई क्षेत्रों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। साथ ही मजबूत वैकल्पिक योजनाएं सुनिश्चित करने को कहा है। डीजीसीए के एक परामर्श के अनुसार, भारतीय एयरलाइंस को बहरीन, ईरान, इराक, इजराइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, कतर और यूएई के हवाई क्षेत्रों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। यह परामर्श तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 28 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

07:12 (IST) 20 Mar 2026
इजरायल के विदेश मंत्री ने जयशंकर को पश्चिम एशिया संघर्ष के बारे में जानकारी दी

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और उन्हें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में जानकारी दी। सार ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को महत्व देते हैं।''

07:09 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE: इजरायल ने ईरानी गैस क्षेत्र पर हमले न करने का वादा किया

ईरान द्वारा खाड़ी क्षेत्र के आसपास तेल और प्राकृतिक गैस सुविधाओं पर हमले तेज करने के बाद, इजरायल ने एक महत्वपूर्ण ईरानी गैस क्षेत्र पर और हमले न करने का वादा किया है।

07:08 (IST) 20 Mar 2026

US Israel Iran War LIVE: अमेरिका के लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, ईरान में मिशन को अंजाम देने के बाद, अमेरिका के एक F-35 लड़ाकू विमान ने पश्चिम एशिया के एक हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि विमान गुरुवार को सुरक्षित रूप से उतरा और पायलट की हालत स्थिर है।

23:17 (IST) 19 Mar 2026

Iran War LIVE: आर्मेनिया, अजरबैजान के रास्ते ईरान से घर लौट रहे भारतीय नागरिक: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईरान में फंसे छात्रों सहित लगभग 880 भारतीय नागरिक आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते स्वदेश लौटना शुरू कर चुके हैं।

23:11 (IST) 19 Mar 2026

Iran War LIVE: अमेरिका कहीं भी सेना नहीं भेज रहा- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "नहीं, मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा हूं। अगर मैं भेज भी रहा होता, तो मैं आपको बिल्कुल नहीं बताता लेकिन मैं सेना नहीं भेज रहा हूं।"

22:22 (IST) 19 Mar 2026

Iran War LIVE: इजरायल के विदेश मंत्री ने की जयशंकर से बात, पश्चिम एशिया युद्ध पर हुई चर्चा

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने बृहस्पतिवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की और उन्हें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में जानकारी दी। सार ने X पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने जयशंकर को ईरान के खिलाफ इजरायली अभियान के बारे में जानकारी दी।

22:19 (IST) 19 Mar 2026

Iran War LIVE: पश्चिम एशिया में गैस भंडारण केंद्रों पर हमले अस्वीकार्य

पश्चिम एशिया में गैस भंडारण केंद्रों पर ताजा हमलों से पैदा चिंताओं के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम से बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनके साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।

20:38 (IST) 19 Mar 2026

Iran War LIVE: कैस्पियन सागर में ईरानी ठिकानों को बनाया निशाना: इजरायली सेना

इजरायल की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पहली बार कैस्पियन सागर में ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने कहा कि इन हमलों में जहाजों, एक कमांड सेंटर समेत दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया।

19:53 (IST) 19 Mar 2026

Iran War LIVE: ईरान ने खाड़ी में तेल एवं गैस प्रतिष्ठानों पर हमले तेज किए

ईरान ने अपने एक प्रमुख गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के जवाब में बृहस्पतिवार को खाड़ी देशों में तेल और गैस के प्रतिष्ठानों पर हमले तेज कर दिए। इन हमलों के बाद ईंधन के दामों में तेजी से वृद्धि हुई और ईरान के अब पड़ोसी अरब देशों के सीधे संघर्ष के दायरे में आने का खतरा बढ़ गया है।

17:45 (IST) 19 Mar 2026

Iran War LIVE: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने पर विचार कर रहा ईरान

एक सांसद ने गुरुवार को बताया कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर ट्रांजिट शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध की शुरुआत के बाद से ईरान ने उन देशों के जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से समुद्री रास्ता रोक दिया है, जिनके बारे में उसका कहना है कि वे उसके विरोधियों और उनके सहयोगियों से जुड़े हैं।