US Israel Iran War LIVE Updates: पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति एक बार फिर बन गई है। लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायली हवाई हमलों के बाद ईरान और हिजबुल्ला ने मिलकर कई मिसाइलें दागीं। इसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इजरायल की ओर से यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा न करने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ बातचीत अंतिम चरण में चल रही है और जल्द ही सहमति बन सकती है। हालांकि, इस हमले के बाद क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।

इजरायल के निशाने पर तेहरान, तबरीज और पश्चिमी ईरान के कई इलाके बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए कई जगह स्कूल बंद करने पड़े हैं। इस तनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट जानने के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

Live Updates
16:41 (IST) 8 Jun 2026

भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

इजरायल और ईरान के मध्य फिर से बढ़ते हमलों के बीच तेल अवीव स्थित भारतीय मिशन ने इजराइल में रह रहे भारतीय नागरिकों को ''अत्यधिक सतर्कता बरतने, स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और देश की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

16:27 (IST) 8 Jun 2026

ट्रंप का दावा- इजरायल और ईरान दोनों चाहते हैं सीजफायर

ईरान के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इजरायल और ईरान- दोनों तुरंत सीजफायर चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि शांति के लिए बातचीत अंतिम दौर में चल रही है। 

होर्मुज नाकेबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक 'अंतिम समझौता' नहीं हो जाता, तब तक नाकेबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी।

13:31 (IST) 8 Jun 2026

इजरायल के बड़े हमले

इजरायली सेनाने दावा किया है कि उसने ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर माहशहर स्थित एक पेट्रोकेमिकल परिसर में हमले किए हैं। सेना के मुताबिक ये हमले ईरान की रणनीतिक और औद्योगिक क्षमताओं को निशाना बनाकर किए गए।

13:29 (IST) 8 Jun 2026

हूती विद्रोहियों की धमकी

ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने घोषणा की है कि वे लाल सागरमें सभी इजरायली समुद्री आवाजाही पर प्रतिबंध लगाएंगे।

13:26 (IST) 8 Jun 2026
तेल की कीमतें बढ़ गईं

ईरान-इजरायल तनाव की वजह से ब्रेंट क्रूड का दाम 4.5% बढ़कर 97.30 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। वहीं, अमेरिका में कारोबार होने वाला WTI क्रूड 4.3% चढ़कर लगभग 94.50 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है।

13:21 (IST) 8 Jun 2026

भारत की एडवाइजरी

भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजारी जारी की है। उन्हें देश छोड़ने की सलाह दी गई है। इस समय ईरान ट्रैवल ना करने की नसीहत भी दी गई है।

11:27 (IST) 8 Jun 2026

ईरान की इजरायल को चेतावनी

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा है कि वह किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर सभी मोर्चों पर सैन्य अभियान शुरू कर सकता है।

11:26 (IST) 8 Jun 2026

ईरानी सेना का बड़ा बयान

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने सोमवार को कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयरबेस को निशाना बनाया है।

11:25 (IST) 8 Jun 2026

इजरायल ने कहां-कहां किए हमले

इजरायल के निशाने पर तेहरान, तबरीज और पश्चिमी ईरान के कई इलाके बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए कई जगह स्कूल बंद करने पड़े हैं।

11:25 (IST) 8 Jun 2026

ट्रंप की बात नहीं मानी

इजरायल की ओर से यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा न करने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ बातचीत अंतिम चरण में चल रही है और जल्द ही सहमति बन सकती है।

11:24 (IST) 8 Jun 2026

ईरान ने क्यों किया हमला?

लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायली हवाई हमलों के बाद ईरान और हिजबुल्ला ने मिलकर कई मिसाइलें दागीं। इसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की।