Iran US News Updates: अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब तीन ठिकानों पर भारी बमबारी हुई है। अमेरिका तो कह रहा है उसका मिशन पूरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी कहना है कि ईरान ने अमेरिका का अपाचे हेलिकॉप्टर गिराया था, उसी का बदला लेने के लिए ये बमबारी की गई।

ईरानी मीडिया के अनुसार कई स्थानों पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जबकि सीरिक, जास्क और कुह-ए-मोबारक में प्रोजेक्टाइल गिरने की भी पुष्टि की गई है। अमेरिका ने इन हमलों को “अनुचित ईरानी आक्रामकता” का अनुपातिक जवाब बताया है, वहीं जवाबी कार्रवाई के बाद तेहरान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिका को फारस की खाड़ी क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी दी है और कहा है कि अब उसके खिलाफ होने वाले हर हमले का जवाब दिया जाएगा। ईरान-अमेरिका तनाव की हर अपडेट जानने के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए-

Live Updates
12:14 (IST) 10 Jun 2026

तेल की कीमतों में उछाल

ब्रेंट क्रूड की कीमत 66 सेंट यानी 0.7% बढ़कर 92.11 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत भी 60 सेंट यानी 0.7% बढ़कर 88.80 डॉलर प्रति बैरल हो गई। अमेरिकी हमले के बाद यह उछाल देखने को मिला।

11:06 (IST) 10 Jun 2026

अमेरिका का बड़ा दावा

अमेरिकी अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अमेरिका ने ईरान में करीब 20 ठिकानों को निशाना बनाया है और ईरान की ओर से दागी गई लगभग सभी मिसाइलों और ड्रोन को बीच रास्ते में ही मार गिराया गया।

10:42 (IST) 10 Jun 2026

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर किया हमला

IRG ने दावा किया है कि उन्होंने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला किया है। ईरान ने यह भी किया कि उसने खाड़ी में 21 अन्य जगहों पर भी हमले किए।

10:04 (IST) 10 Jun 2026

इजरायल की चेतावनी

इजरायल के सेना प्रमुख एयाल ज़मीर ने मंगलवार को कहा कि यदि आदेश मिला तो सेना ईरान पर एक और बड़ा हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

10:02 (IST) 10 Jun 2026

ईरान का पलटवार

ईरान का दावा है कि उसने ड्रोन हमलों के जरिए बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के United States Fifth Fleet मुख्यालय पर हमला किया है।

09:43 (IST) 10 Jun 2026

अमेरिकी हमले पर क्या बोला ईरान?

ईरानी मीडिया के अनुसार कई स्थानों पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जबकि सीरिक, जास्क और कुह-ए-मोबारक में प्रोजेक्टाइल गिरने की भी पुष्टि की गई है।

09:43 (IST) 10 Jun 2026

अमेरिका ने क्यों किया हमला?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान ने उनके हेलिकॉप्टर गिराए थे, इसके जवाब में ही अमेरिका ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

09:42 (IST) 10 Jun 2026

कहां-कहां हुआ हमला?

अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमला किया है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब तीन ठिकानों पर भारी बमबारी हुई है। अमेरिका तो कह रहा है उसका मिशन पूरा गया है।