अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच तनाव शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज़ कर दिए जबकि इज़रायल ने भी सैन्य अभियान बढ़ाने का संकेत दिया। इजरायली वायु सेना के 50 लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ईरानी शासन के नेतृत्व परिसर के नीचे स्थित अली खामेनेई के अंडरग्राउंड सैन्य बंकर को नष्ट कर दिया। वहीं, यूएई और जॉर्डन में स्थित कई अमेरिकी सैन्य रडारों को भी ईरानी मिसाइलों और ड्रोन द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया है।
वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले लगातार जारी हैं। इन हमलों के जवाब में ईरान ने भी क्षेत्र में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमलों में मारे गए अयातुल्ला अली खामेनेई के स्थान पर उनके बेटे मोजतबा खामेनेई का सर्वोच्च नेता के तौर पर चयन अस्वीकार्य होगा।
ईरान ने इजरायल और अमेरिका के कई अड्डों पर हमले किए
अमेरिकी समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ से बातचीत के दौरान की गई ट्रंप की यह टिप्पणी सवाल खड़ा करती है कि क्या अमेरिका और इजराइल ईरान के इस्लामी गणराज्य को उखाड़ फेंकना चाहते हैं या केवल उसकी नीतियों में बदलाव चाहते हैं। इस युद्ध का असर पश्चिम एशिया और उससे बाहर के 14 देशों पर पड़ा है। अजरबैजान ने ईरान पर ड्रोन हमले करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था जिसे तेहरान ने खारिज कर दिया। ईरान ने बृहस्पतिवार सुबह इजरायल और अमेरिका के कई अड्डों पर नये सिरे से हमले किए और धमकी दी कि हिंद महासागर में ईरान के एक युद्धपोत को टॉरपीडो के हमले से डुबोने के लिए अमेरिका को बहुत पछताना पड़ेगा।
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हमले जारी
इस बीच, पूरे ईरान में अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं। उन्होंने ईरान की सैन्य क्षमता, नेतृत्व और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया है। ईरान ने जवाबी हमले करते हुए अरब में अपने पड़ोसियों को निशाना बनाया है। इन हमलों के कारण तेल आपूर्ति बाधित हो गई है और वैश्विक हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है। संबंधित देशों के अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में ईरान में कम से कम 1,230 लोग, लेबनान में 120 से अधिक लोग और इजरायल में लगभग एक दर्जन लोग मारे गए हैं। हमलों में 6 अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं।
ईरान-इजरायल युद्ध: एक सप्ताह में अब तक क्या-क्या हुआ? देखें पूरी टाइमलाइन
ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध अब अपने सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और उथल-पुथल बढ़ गई है। एक के बाद हमले, मिसाइल और ड्रोन अटैक, एयर स्ट्राइक और समुद्री टकरावों ने न केवल दोनों देशों को प्रभावित किया है बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और बाजारों को भी हिला दिया है। एक हफ्ते में क्या-क्या घटनाएं हुईं और कौन से अहम मोड़ सामने आए। पढ़ें पूरी टाइमलाइन
(एपी के इनपुट के साथ)

— Israel Defense Forces (@IDF)