अमेरिका-ईरान युद्ध जल्द खत्म होने के आसान दिख रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया कि ईरान के साथ सैन्य अभियान (ऑपरेशन एपिक फ्यूरी) समाप्त हो गया है और इसके लक्ष्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष महीनों का नहीं बल्कि कुछ हफ्तों का था और अमेरिका सीधे जमीनी सैनिक नहीं उतारेगा।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में अमेरिकी न्यूज़ चैनल Axios के हवाले से बताया गया है कि व्हाइट हाउस को लगता है कि वह ईरान के साथ एक एक-पेज (one-page) समझौता ज्ञापन (MoU) पर सहमति के करीब पहुंच गया है।

इस समझौते का उद्देश्य चल रहे युद्ध को खत्म करना और आगे होने वाली विस्तृत परमाणु (न्यूक्लियर) वार्ताओं के लिए एक ढांचा तैयार करना है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका को अगले 48 घंटों में ईरान की प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है, लेकिन यह स्थिति युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे करीब मानी जा रही है।

‘उद्देश्य हासिल हुआ’

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान के खिलाफ 28 फरवरी से शुरू हुआ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ अब समाप्त हो गया है। व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने बताया कि इस मिशन ने अपने उद्देश्य हासिल कर लिए हैं।

अमेरिका और ईरान एक ऐसे समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जिससे संघर्ष समाप्त हो सके और होर्मुज जलमार्ग को फिर से खोला जा सके।

रॉयटर्स के अनुसार, रुबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के मसौदे में कुछ बदलाव किए हैं ताकि चीन और रूस द्वारा संभावित वीटो से बचा जा सके। संशोधित प्रस्ताव में ईरान से मांग की गई है कि वह जलमार्ग में अपने हमले, माइन बिछाने और टोल वसूली बंद करे और मानवीय सहायता को वहां से गुजरने की अनुमति दे।

प्रस्तावित समझौते के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हो सकते हैं:

-ईरान द्वारा परमाणु संवर्धन (nuclear enrichment) पर अस्थायी रोक (moratorium)
-अमेरिका द्वारा प्रतिबंध (sanctions) हटाने और ईरान की जमी हुई अरबों डॉलर की संपत्ति जारी करने की सहमति
-Strait of Hormuz से आवाजाही पर लगी पाबंदियों को दोनों पक्षों द्वारा हटाना

हालांकि, रॉयटर्स इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय और व्हाइट हाउस ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

यह भी पढ़ें: ईरान से बातचीत में बेहतर प्रगति के बाद अमेरिका ने रोकी नौसैनिक कार्रवाई ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ नाम की नौसैनिक कार्रवाई को कुछ समय के लिए रोक दिया है। यह कदम ईरान के साथ चल रही बातचीत में ‘बेहतर प्रगति’ के संकेत मिलने के बाद उठाया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक ‘पूरे और अंतिम समझौते’ की दिशा में काफी आगे बढ़ा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही एक बड़ा समझौता हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…