अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष इसी साल फरवरी में शुरू हुआ था। करीब 8 महीने से चले आ रहे इस युद्ध में दोनों ही देशों को जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। इस बीच कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका को इस युद्ध के दौरान बहुत भारी नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सैन्य संघर्ष में अमेरिका के कम से कम 81 सैन्य एयरक्राफ्ट और ड्रोन या तो नष्ट हुए हैं या उन्हें नुकसान पहुंचा है। इस नुकसान की अनुमानित आर्थिक कीमत करीब 3.3 अरब डॉलर बताई गई है। रिपोर्ट में अमेरिका के कुछ सबसे आधुनिक और महंगे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ निगरानी, ईंधन भरने और मानवरहित विमानों को हुए नुकसान का भी जिक्र है।
इन अमेरिकी फाइटर जेट का हुआ है नुकसान
CRS की “US Aircraft Combat Damage in Operation Epic Fury: Considerations for Congress” शीर्षक वाली रिपोर्ट में अमेरिकी सैन्य अभियानों के दौरान हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के F-35A Lightning II, F-15E, A-10 Thunderbolt II, KC-135 Stratotanker और MQ-9 Reaper जैसे फाइटर जेट को नुकसान पहुंचा है।
खाड़ी देशों के मिलिट्री कैंपों से किए गए हमले
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने मिडिल ईस्ट में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 12 F-15E एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया था। इन्हीं का नुकसान अमेरिका को पहुंचा है। इसके अलावा एक F-35A Lightning II, दो A-10 Thunderbolt II और सात KC-135 Stratotanker का भी नुकसान ऑपरेशन के दौरान हुआ है। अमेरिका ने यह सैन्य कार्रवाई मिडिल ईस्ट देशों में बने अपने सैन्य ठिकानों से किए हैं।
अप्रैल में F-15 लड़ाकू विमान हुए थे तबाह
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2 मार्च को कुवैत के ऊपर फ्रेंडली फायर की घटनाओं में तीन F-15 जेट मार गिराए गए थे। इसके बाद अगले महीने ईरान के ऊपर एक अन्य F-15 को भी नुकसान हुआ। वहीं 9 और 10 सितंबर को जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर ईरानी हमलों के दौरान कम से कम आठ F-15 को मामूली नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। एक F-15 लड़ाकू विमान की कीमत 30 मिलियन डॉलर से अधिक बताई जाती है। वहीं F-35A दुनिया के सबसे उन्नत पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमानों में शामिल है और इसकी कीमत 90 मिलियन डॉलर से अधिक है।
ड्रोन का भी हुआ है नुकसान
अमेरिकी सैन्य नुकसान में सबसे बड़ी संख्या ड्रोन की भी है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने 45 MQ-9 Reaper ड्रोन भी इस हमले में गंवाए हैं। MQ-9 Reaper अमेरिकी सेना का प्रमुख मल्टी-रोल ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और सटीक हमलों के लिए किया जाता है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 से 50 मिलियन डॉलर के बीच बताई जाती है।
यह भी पढ़ें: सेना के अफसर से होम लोन का ब्याज घटाने की स्कीम छिपाना पड़ा भारी, उपभोक्ता आयोग ने लगाया ₹2.10 लाख का जुर्माना
हरियाणा के उपभोक्ता आयोग (Consumer Commission) ने बैंक ऑफ बड़ौदा को भारतीय सेना के एक अधिकारी को 2.10 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। आयोग ने माना कि बैंक ने अधिकारी को ऐसी सुविधा की जानकारी नहीं दी जिससे उनके होम लोन पर ब्याज का बोझ कम हो सकता था। यहां पढ़ें पूरी खबर…
