मिडिल ईस्ट में पिछले 8-9 महीने से चल रहे युद्ध को अमेरिका ने एकबार फिर भड़काने का काम किया है। दरअसल, मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के केशम आइलैंड पर हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका का यह हमला पूरी तरह से सीक्रेट अटैक था। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने भी केशम आइलैंड पर एयरस्ट्राइक की बात को माना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि केशम द्वीप पर कई हमले हुए हैं।

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने इन हमलों को छोटे पैमाने पर रखा और जानबूझकर सीक्रेट मिशन के तहत हमला किया जिससे अमेरिका द्वारा सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने को लेकर कोई संकेत न जाए।

अमेरिका ने हमले को बताया डिफेंसिव

इस हमले को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि उनका अटैक डिफेंसिव था और इस हमले का मकसद ईरान को होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों पर हमला करने से रोकने के लिए था। वहीं, ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका पिछले कई महीनों से कोई लड़ाई नहीं लड़ रहा है। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता होने की उम्मीद जताई है। ईरान ने भी कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की उसकी योजना अगले दो दिनों में शुरू हो सकती है।

कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल

इस हमले के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। ब्रेंट क्रूड की कीमत 48 सेंट यानी 0.5% बढ़कर 105.25 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 47 सेंट यानी 0.5% बढ़कर 96.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत में बड़ी गिरावट आई थी। यह 8.66 डॉलर यानी 7.63% गिरकर 104.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। अमेरिका के इस अटैक के बाद अब युद्ध के और बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। यह युद्ध 8 महीने से चल रहा है।

इस युद्ध ने दुनियाभर में कच्चे तेल का संकट खड़ा किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को संकेत दिया कि वह ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य हमले शुरू करने की धमकी पर अमल करेंगे या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ समझौता होने की संभावना है। फरवरी के आखिर में शुरू हुए अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही काफी कम हो गई है। यह समुद्री रास्ता पहले दुनिया की कुल कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा पहुंचाता था।

तेल की कीमतों में आएगा उछाल

अमेरिकी-ईरान युद्ध के कारण ही पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, जिसका असर अमेरिकी मतदाताओं पर पड़ रहा है। ऐसे में ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का दबाव बढ़ गया है। मंगलवार को अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने के बीच मिडिल ईस्ट में संघर्ष फिर से बढ़ने की आशंका से तेल की कीमतों में तेजी आई। अक्टूबर में ब्रेंट क्रूड की कीमत छह महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें: ‘Mayday mayday…’ इमरजेंसी कॉल और 35 हजार फीट से नीचे आ गिरा जेट हुआ क्रैश, 9 लोगों की मौत | वीडियो में दिखा भयानक मंजर

अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। 9 लोगों को लेकर जा रहा एक प्राइवेट जेट अचानक आसमान से नीचे गिर गया और आग के बड़े गोले में बदल गया। विमान सड़क के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के परिवहन सचिव (Transportation Secretary) ने इस जानकारी की पुष्ट की। यहां पढ़ें पूरी खबर…