अमेरिका वायुसेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान क्रैश हो गया है। विमान एडवर्ड्स एयर बेस से उड़ान भरने के तुरंत बांद दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। विमान स्थानीय समयानुसार लगभग 11:20 बजे (भारतीय समयानुसार 16 जून को 00:50) दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान अपने नियमित मिशन पर था। विमान के क्रैश होने के बाद सामने आई तस्वीर और वीडियो में धुएं का गुबार उठता हुआ देखा जा सकता है।
एयर बेस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि विमान में आठ लोग सवार थे और इनमें से किसी के भी जिंदा होने की कोई संभावना नहीं है। घटना के तुरंत बाद आपातकालीन बचाव गर्मी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद एडवर्ड्स एयरबेस के एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और यहां आने वाले सभी विमानों का रास्ता भी बदल दिया गया है।
एयर बेस की ओर से कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एडवर्ड्स एयर बेस अमेरिकी वायु सेना के विमान परीक्षण और जरूरी कामों का अहम केंद्र है।
आमतौर पर ऐसी टेस्टिंग फ्लाइट की क्रू में पांच सदस्य होते हैं लेकिन दुर्घटना के दौरान इसमें 8 लोग सवार थे। पांच लोगों में एयरक्राफ्ट कमांडर, पायलट, रडार नेविगेटर, नेविगेटर और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर अफसर शामिल होते हैं।
परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है B-52
B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस लंबी दूरी तक मार करने वाला बॉम्बर विमान है। यह विमान सबसोनिक गति से उड़ान भरने में और 50,000 फीट तक की ऊंचाई तक पहुंचने की काबिलियत रखता है। B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान को पहली बार 1955 में अमेरिकी वायुसेना में शामिल किया गया था। यह विमान अमेरिका की हवाई सैन्य ताकत का एक अहम हिस्सा है।
B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसका इस्तेमाल वियतनाम युद्ध से लेकर ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म जैसे कई मिलिट्री ऑपरेशन में किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान हादसा: एक साल बाद भी जांच के नतीजों का इंतजार
एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के अहमदाबाद में हुए हादसे के एक साल हो जाने के बाद भी पीड़ित परिवारों को अपने इन सवालों के जवाब का इंतजार है कि विमान हादसे की वजह क्या थी और जांच किस नतीजे पर पहुंची। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
