Turkiye F-16 Crashed: तुर्की एयरफोर्स का एक F-16 फाइटर जेट तुर्की के पश्चिमी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें पायलट खुद को इजेक्ट नहीं कर सका और उसकी हादसे में उसकी मौत हो गई। विमान आग का गोला बनकर एक हाईवे के पास क्रैश हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि तुरंत बचाव का काम शुरू किया गया लेकिन पायलट की जान नहीं बन सकी।
इसको लेकर तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया गया कि प्लेन बालिकेसिर प्रांत में 9वें मेन जेट बेस से टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। यह क्रैश आधी रात के कुछ ही देर बाद अचानक प्लेन से रेडियो और रडार का कॉन्टैक्ट टूट गया, जिससे इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई।
पायलट की शहादत का जिक्र
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सर्च और रेस्क्यू टीमों को तुरंत भेजा गया और कुछ ही देर में क्रैश की जगह का पता लगा लिया गया। बयान में आगे कहा गया कि हादसे में पायलट “शहीद” हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सिक्योरिटी फोर्स, फायर डिपार्टमेंट और मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल, अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया और और नुकसान रोकने के लिए सिक्योरिटीज भी बढ़ा दी गई है।
रक्षा मंत्रालय ने बिठाई जांच
गौरतलब है कि प्लेन क्रैश का कारण अभी पता नहीं चला है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि हादसे की जांच के लिए एक स्पेशल जांच टीम बनाई गई, जो टेक्निकल पहलुओं और संभावित कारणों की अच्छी तरह से जांच करेगी। शुरुआत में टेक्निकल खराबी या दूसरे हालात के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही ऑफिशियल कन्फर्मेशन आएगा।
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि तुर्की में समय-समय वायुसेना के फाइटर जेट्स से जुड़े हादसे होते रहे हैं, लेकिन खास बात यह है कि हर घटना के बाद सेफ्टी स्टैंडर्ड्स क रिव्यू किया जाता है। अब फिर F16 के दर्घटनाग्रस्त होने की वजह से फ्लाइट्स की सेफ्टी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन क्यों अमेरिका से खरीद रहा परमाणु हथियार ले जाने वाला F-35 स्टील्थ फाइटर जेट?

ब्रिटेन परमाणु बम ले जाने में सक्षम 12 अमेरिकी निर्मित F-35 लड़ाकू जेट खरीदेगा। इसके अलावा ब्रिटेन नाटो के शेयर्ड हवाई परमाणु मिशन में शामिल होगा। ये ब्रिटेन के परमाणु निवारक क्षमता का एक बड़ा विस्तार है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (Prime Minister Keir Starmer) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। ब्रिटिश सरकार ने इसे एक पीढ़ी में ब्रिटेन की परमाणु स्थिति की सबसे बड़ी मजबूती करार दिया। पढ़िए पूरी खबर…
