Turkey School Shooting News: तुर्की के एक स्कूल में 13 साल के लड़के ने गोलीबारी की। इसमें नौ लोग मारे गए और 13 घायल हो गए। कुछ छात्र खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

यह हमला बुधवार को तुर्की के दक्षिणी हिस्से में मौजूद कहरामनमारास प्रांत में हुआ। यहां पर इस तरह की सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं दुर्लभ होती हैं। गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्टसी ने एक बयान में कहा, “हमें नौ मौतों और 13 घायलों की सूचना देते हुए खेद है। इनमें से छह वर्तमान में इंटेंसिव केयर में हैं, इनमें से तीन हालत गंभीर है।”

बैग में बंदूकें स्कूल लेकर आया था छात्र

कहरामनमारास प्रांत के गवर्नर मुकर्रेम उनलुएर ने आज सुबह पत्रकारों को बताया, “एक छात्र अपने बैग में बंदूकें लेकर स्कूल आया था, जिनके बारे में हमारा मानना ​​है कि वे उसके पिता की थीं। उसने दो क्लासों में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इससे कई लोग घायल हुए और कुछ की मौत हो गई।”

हमलावर आठवीं क्लास का छात्र था- उन्लुएर

उन्लुएर ने बताया कि हमलावर आठवीं क्लास का छात्र था और एक पूर्व पुलिस अधिकारी का बेटा था। उन्होंने आगे बताया कि संदिग्ध के पास पांच बंदूकें और सात मैगजीन थीं। घटना के दौरान उसकी मौत हो गई। गवर्नर ने कहा, “हमें संदेह है कि उसने अपने पिता के हथियार ले लिए होंगे।” उन्होंने कहा, “उसने खुद को गोली मार ली। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या थी या अराजकता के बीच हुई घटना।”

आधिकारिक समाचार एजेंसी अनादोलू के अनुसार, पुलिस ने पूर्व छात्र के पिता उगुर मर्सिनली को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। डेढ़ मिनट के एक वीडियो में करीब 15 गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। पुलिस ने इमारत के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। इस घटना के बाद गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री ने शहर की यात्रा की। मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा कि अभियोजकों ने गोलीबारी की घटना की तत्काल जांच शुरू कर दी है।

युगांडा ने तुर्की को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम

युगांडा की सेना के प्रमुख जनरल मुहूजी काइनेरूगाबा ने तुर्की को बड़ा अल्टीमेटम देते हुए दो अजीबोगरीब डिमांड रखी हैं। उनकी पहली मांग ये कि तुर्की उन्हें एक अरब डॉलर दे। उनकी ये मांग सोमालिया में इस्लामी आतंकवादियों से लड़ने में युगांडा के लंबे समय से चले आ रहे सैन्य योगदान के लिए है। इसके अलावा उनकी दूसरी मांग तुर्की की सबसे सुंदर लड़की पत्नी के तौर पर उन्हें सौंपे। उनका कहना है कि वे उससे शादी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…