रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में युद्ध विराम यानी एनर्जी सीजफायर हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक पोस्ट में घोषणा की। उन्होंने कहा है कि दोनों लड़ रहे देश इस समझौते के लिए राजी हो गए हैं।
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि एनर्जी से जुड़ा यह समझौता तुरंत लागू हो गया है। साथ ही उन्होंने दोनों देशों से इस समझौते का उल्लंघन न करने की अपील भी की।
ट्रंप ने की घोषणा
ट्रंप ने लिखा, “अभी से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में ‘एनर्जी सीजफायर’ (ऊर्जा के मामले में युद्ध-विराम) लागू हो गया है। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं। इसे तोड़ें नहीं!” उन्होंने इस समझौते की कोई और जानकारी नहीं दी। घोषित सीज़फ़ायर की पुष्टि अभी तक न तो रूस ने की है और न ही यूक्रेन ने।
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “अभी से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एनर्जी सीजफायर लागू हो गया है। दोनों देश इस पर सहमत हो गए हैं। इसे तोड़ें नहीं।” इस समझौते की कोई और जानकारी नहीं दी। इस सीजफायर की पुष्टि रूस और यूक्रेन ने अभी तक नहीं की गई है।
एक दिन पहले कही थी यूक्रेन के लिए नए राष्ट्रपति की बात
दोनों देशों के बीच शांति कराने की ट्रंप की हालिया कोशिश, रूस के साथ डीजल डील को फाइनल रूप देने और यह सुझाव देने के एक दिन बाद हुई है कि यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए जो रूस के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए समझौता कर सके।
पुतिन से की थी बात
शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि पुतिन यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए समझौता करने को उत्सुक हैं।
जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि रूस समझौता करने का इच्छुक है, हालांकि उन्होंने यूक्रेन के समझौता करने की तैयारी पर संदेह जताया।
रूस समझौता करना चाहता है- ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे लगता है कि रूस को समझौता करना होगा और हमारी इस बारे में बातचीत भी हुई है, लेकिन रूस समझौता करना चाहता है।” ट्रंप ने शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के मौकों को बार-बार गंवाने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की आलोचना भी की।
जेलेंस्की नहीं चाहते समझौता- ट्रंप
उन्होंने आगे कहा, “जैसा कि मैंने कहा, यह एक ऐसी समस्या है जिसे कई बार सुलझाया जा सकता था, पर किसी कारण जेलेंस्की कोई समझौता नहीं करना चाहते।”
यह घोषणा तब हुई जब ट्रंप ने बताया कि ईरान में जारी जंग के कारण फ्यूल की कमी और बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए रूस अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को डीजल की सप्लाई करेगा।
इस कदम पर जेलेंस्की ने चेतावनी दी, उनकी दलील थी कि अगर रूस को ऊर्जा की बिक्री से अतिरिक्त कमाई करने दी गई, तो इससे उसके सैन्य अभियान को मजबूती मिलेगी।
कूटनीतिक रणनीति पर फिर से विचार करना चाहिए- ट्रंप
इस तनाव ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका की कूटनीतिक कोशिशों को और मुश्किल बना दिया है। इसके अलावा, ट्रम्प ने जेलेंस्की की आलोचना फिर से की और कहा कि वे जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति चुनाव कराने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें चुनाव कराना चाहिए था, और वे इस मामले को कई बार सुलझा सकते थे।”
उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन की सरकार ने दो साल पहले ही कोई समझौता कर लिया होता, तो शांति वार्ता में उसकी स्थिति अधिक मज़बूत होती। सैन्य ताकत के मामले में रूस की संख्यात्मक बढ़त का जिक्र करते हुए, ट्रंप ने तर्क दिया कि कीव को अपनी कूटनीतिक रणनीति पर फिर से विचार करना चाहिए।
फिर भी, पुतिन के इरादों के बारे में ट्रंप की राय उनकी अपनी समझ ही है, क्योंकि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हालिया बातचीत से लड़ाई रोकने के लिए कोई औपचारिक समझौता नहीं हो पाया।
इसके अलावा, रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने संकेत दिया है कि शांति वार्ता को तुरंत फिर से शुरू करना अनिश्चित बना हुआ है। पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव द्वारा शुक्रवार की बातचीत के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार, रूसी नेता ने यूक्रेन के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का कोई वादा नहीं किया।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब के किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमला, 12 की मौत, 300 घायल, हूतियों ने ली जिम्मेदारी
सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। रॉयटर्स ने सऊदी अरब के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी के हवाले से यह जानकारी दी है। इस सप्ताह एयरपोर्ट पर यह तीसरा हमला बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
