बुधवार को ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज सेट्टेबेलो (Settebello) पर हुए हमले में कम से कम तीन भारतीय लापता हैं। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर रख रहा है। वहीं, भारतीय चालक दल को ले जा रहे जहाज पर हुए हमले के बाद भारत ने दिल्ली में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने जहाज पर हुए हमले के विरोध में संयुक्त राज्य अमेरिका के चार्ज डी’अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया।
इससे पहले इसी हफ्ते एक अन्य जहाज मारिवेक्स (Marivex) पर भी हमला हुआ था जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जहाज पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 भारतीयों को बचा लिया गया है और तीन भारतीय कथित तौर पर लापता हैं। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह ओमान के तट के पास एक जहाज से जुड़ी घटना पर पैनी नजर रख रहा है।
अलर्ट पर इंडियन एंबेसी
भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि वह इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। हालांकि और कोई जानकारी साझा नहीं की गई।
पोस्ट में कहा गया, ”हमें ओमान के तट के पास एक जहाज से जुड़ी घटना के बारे में पता चला है। हम स्थिति पर पैनी नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम जल्द ही और विवरण साझा करेंगे।” दूतावास का बयान ऐसे वक्त आया है जब एक दिन पहले भारतीय तटरक्षक ने कहा था कि ओमान के तट के पास पलाऊ के ध्वज वाले एक कमर्शियल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले के बाद ओमान के अधिकारियों के समन्वय से पोत पर मौजूद भारतीय चालक दल के 24 सदस्यों को बचा लिया गया।
जहाज पर सवार 21 भारतीयों को बचा लिया गया
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जहाज पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 भारतीयों को बचा लिया गया है और तीन भारतीय कथित तौर पर लापता हैं। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, “ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और चल रहे खोज और बचाव अभियान में ओमानी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।”
भारत ने क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की निंदा की है और कहा है कि हाल के घटनाक्रम बेहद चिंताजनक हैं, साथ ही यह भी कहा है कि ये हमले अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का प्रत्यक्ष परिणाम हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी हमले के बाद भारतीय क्रू का SOS मैसेज वायरल
ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब एमटी मारिवेक्स नाम के तेल टैंकर पर अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई हुई। इस जहाज पर 24 भारतीय कर्मचारी सवार थे। घटना के दौरान जहाज से एक ऑडियो मैसेज सामने आया जिसमें एक भारतीय क्रू सदस्य लगातार मदद की गुहार लगाता सुनाई दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
