पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को एक उग्रवादी हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डॉन पर दी गई जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने जियारत जिले में एक पुलिस पोस्ट पर हमला किया। इस हमले दो SHO सहित कुल नौ पुलिसकर्मी मारे गए।

बलूचिस्तान के मुख्यमंंत्री के सहयोगी शाहिद रिंद ने कहा कि इस हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों के ऑपरेशन में 15 आतंकियों को मार गिराया गया।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े हथियारबंद लोगों ने देर रात पुलिस पोस्ट पर हमला किया। पुलिसकर्मियों ने कुछ देर तो उग्रवादियों का मुकाबला किया लेकिन संख्या में अधिक होने की वजह से वह परिसर में प्रवेश करने में सफल रहे।

पांंच पुलिसकर्मी लापता

जियारत जिले के डीसी अब्दुल कुदूस अचकजई ने बताया कि यह वारदात जिले के मांगी डैम एरिया में हुई। उन्होंने बताया कि हमले के बाद से पांच पुलिसकर्मी लापता है। हालात पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी इलाके में भेजे गए हैं।

शाहिद रिंद ने कहा कि उग्रवादियों के खिलाफ इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन और अधिक तीव्रता से चलाए जाएंगे और जो भी पाकिस्तान के अस्तित्व को चैलेंज करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान की शांति, स्थिरता और बलूच लोगों की सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

आसिफ अली जरदारी ने की निंदा

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि बलूचिस्तान की स्थिरता को भंग करने की हर साजिश विफल किया जाएगा और हर आतंकवाद पर पूरी ताकत से हमला किया जाएगा।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने उग्रवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान की शांंति के दुश्मनों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कौन है महरंग बलोच? पाकिस्तानी कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

पिछले दिनों पाकिस्तान की एक मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। महरंग बलोच को साल 2024 में एक रैली में एक अर्धसैनिक सैनिक की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें