नाइजीरियाई जलदस्युओं के कब्जे से पांच भारतीयों की रिहाई सुनिश्चित कराई
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि भारत ने नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं की गिरफ्त में फंसे अपने पांच नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करवा ली है..

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि भारत ने नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं की गिरफ्त में फंसे अपने पांच नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करवा ली है। सूत्रों ने बताया कि यह रिहाई भारत सरकार के अथक प्रयासों के बाद सुनिश्चित हुई है। स्वराज ने कहा कि हमने अपने पांच भारतीय नाविकों की नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं से रिहाई सुनिश्चित करवा ली है। हम नाइजीरिया के राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा करते हैं। मैं हमारे उच्चायुक्त घनश्याम द्वारा किए गए काम की भी सराहना करती हूं।
इन भारतीय नाविकों का नाइजीरिया के वारी में 11 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद सुषमा स्वराज ने रिपोर्ट मांगी थी और नाइजीरिया में भारत के उच्चायुक्त एआर घनश्याम ने 12 दिसंबर को नाइजीरिया के राष्ट्रपति से इस संबंध में मुलाकात की थी।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।