US-Israel-Iran War News: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को अमेरिका और इजरायल पर इस्लामी गणराज्य को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने ईरानी लोगों से एकजुट रहने की अपील की है।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए एक मैसेज में कहा, “दुश्मन की यह अंधाधुंध योजना जो थोपे गए युद्ध, आर्थिक दबाव, दुष्प्रचार और राजनीतिक घेराबंदी के बाद अपनाई गई है, सैन्य मोर्चे पर मिली हार की भरपाई करने और राष्ट्र को घुटनों पर लाने के उद्देश्य से समाज में फूट डालना और उसे विघटित करना है।”
खामेनेई ने अपने संबोधन में क्या-क्या कहा?
अपने संबोधन में खामेनेई ने ईरान के राजनीतिक तंत्र से आंतरिक मामलों पर ध्यान केंद्रित करने और अपने नागरिकों के लिए काम करने का आह्वान किया।
मोजतबा ने कहा, “देश के प्रतिनिधियों को सरकार के साथ तालमेल बिठाकर शासन करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा समर्पित करनी चाहिए, ताकि देश का योग्यता-आधारित आधुनिकीकरण हो सके, लोगों की चिंताओं विशेष रूप से आर्थिक और आजीविका संबंधी मुद्दों का समाधान हो सके, उत्पादन और रोजगार को पुनर्जीवित किया जा सके, विज्ञान और उद्योग को आगे बढ़ाया जा सके, संस्कृति और नैतिकता को बढ़ावा दिया जा सके, वित्तीय भ्रष्टाचार से निपटा जा सके।”
इससे पहले दिन में यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान ने कुवैत की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। इसे कुवैती सेनाओं ने सफलतापूर्वक रोक दिया। एक्स पर एक पोस्ट में CENTCOM ने कहा, “27 मई को रात 10:17 बजे ET पर, ईरान ने कुवैत की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे कुवैती सेनाओं ने सफलतापूर्वक रोक दिया। ईरानी शासन द्वारा संघर्ष-विराम का यह घोर उल्लंघन, ईरानी सेनाओं द्वारा फाइव ‘वन-वे’ हमलावर ड्रोन दागे जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। इन ड्रोनों से होर्मुज जलमार्ग के अंदर और उसके आस-पास स्पष्ट खतरा पैदा हो गया था।”
अयातुल्ला अली खामेनेई की हो गई थी मौत
बता दें कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई और हजारों लोग मारे गए, जबकि ईरान ने पश्चिम एशिया में हमलों की लहरों के साथ जवाबी कार्रवाई की और होर्मुज जलमार्ग को प्रभावी रूप से बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी सेना ने चार ईरानी ड्रोन मार गिराए और एक ऐसे बेस पर हमला किया जो एक पांचवां ड्रोन लॉन्च करने की तैयारी में था। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लगा कि ये सभी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Hormuz की खाड़ी) के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। अधिकारियों ने संवेदनशील सैन्य ऑपरेशनों पर चर्चा करने के कारण नाम ना बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। यहां क्लिक कर पढे़ं पूरी खबर…
