अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संग समझौता और होर्मुज जलमार्ग खुलने को लेकर बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से कहा कि ईरान के साथ समझौता आखिरी दौर में है और समझौता होते ही होर्मुज जलमार्ग खुल जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम एक बहुत अच्छे समझौते के आखिरी दौर में हैं। इस समझौते में किसी भी तरह से परमाणु हथियारों की इजाजत नहीं होगी। समझौते पर हस्ताक्षर होते ही होर्मुज जलमार्ग खुल जाएगा। समझौता दो या तीन दिनों में हो सकता है।”
इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल के बीच एक-दूसरे पर फिर से किए गए हमलों को लेकर भी बयान दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने इजरायल पर हमला किया। इसके बाद इजरायल ने जवाब दिया। इसके लिए नेतन्याहू को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। अब दोनों रुक गए हैं।
‘ईरान पर बमबारी करेंगे तो लोग मारे जाएंगे’
उन्होंने कहा, “अगर हम वहां जाकर बमबारी करें…जो हम चाहें तो बहुत आसानी से कर सकते हैं और अगर हम बमबारी में और दो-तीन हफ़्ते बिताते हैं तो उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा।” ट्रंप ने आगे कहा कि इससे होर्मुज जलमार्ग और महीनों तक नहीं खुलेगा। अगर हम बमबारी करेंगे तो बहुत सारे लोग मारे जाएंगे। अमेरिका ऐसा नहीं करना चाहता।
यह भी पढ़ें: होर्मुज जलमार्ग के पास अमेरिका का अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश
होर्मुज जलमार्ग के पास अमेरिका का अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढने के लिए क्लिक करें।
