रूस की एक यूनिवर्सिटी में शनिवार को चाकूबाजी की घटना हुई जिसमें कम से कम आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक भारतीय नागरिक और दो पुलिस अफसर भी शामिल हैं।
Ren टीवी ने घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते हुए वीडियो दिखाए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि “चारों ओर खून ही खून था”।
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, एक किशोर ने मेडिकल यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल में घुसकर चाकू से छात्रों पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक की एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में यह घटना हुई।
रूस के मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ को मारी गई गोली
हमलावर ने खुद को भी किया घायल
रूस की गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्क ने RTVI.com वेब पोर्टल को बताया, “हमलावर ने गिरफ्तारी के दौरान दो पुलिस अफसरों को चाकू मार दिया। इसके अलावा, उसने खुद को भी घायल कर लिया।” छात्र कहां के रहने वाले हैं, इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
टेलीग्राम चैनल ‘112’ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि पीड़ितों में से कम से कम एक भारतीय था और हमलावर दो थे। एक समिति ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य टेलीग्राम चैनल के अनुसार, हमलावर की पहचान 15 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चार छात्रों और दो पुलिस अफसरों का भी इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- 400 ड्रोन और 40 से ज्यादा मिसाइलें, यूक्रेन के एनर्जी सेक्टर पर रूसी सेना का बड़ा हमला
