रूस के SPIEF-17 में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- जितने में हॉलीवुड मूवी बनती है उतने में हम मंगल पर पहुंच गए
SPIEF-17: सेंट पीटर्सबर्ग में हो रहे कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में लोगों को संबोधित किया। शुक्रवार (2 जून) वहां पर सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल फोर्म 2017 (SPIEF-17) के पूर्ण होने पर अधिवेशन चल रहा था। सबसे पहले मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद किया। मोदी ने कहा कि रूस और भारत के संबंध वक्त से साथ और मजबूत होते गए। मोदी ने यह भी कहा कि भारत सफलता की दृष्टि से बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि किसी समाज का डिजिटल ना होना समस्या खड़ी कर सकता है इसलिए भारत में डिजिटल इंडिया कैंपेन शुरू किया गया। मोदी ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों ने दावा किया है कि भारत तेजी से विकास कर रहा है।
मंगल यान का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘जितना एक हॉलीवुड मूवी बनाने में खर्च होता है उससे भी कम में हम मंगल पहुंच गए।’ भारत में निवेश की संभावनाओं का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में आसमान ही आखिरी लिमिट है और जिस भी सेक्टर में जाना चाहें उसमें संभावनाएं हैं।
मोदी ने बॉलिवुड का जिक्र करते हुए कहा, ‘बॉलिवुड रूस में काफी मशहूर है। रूस में शायद ही कोई राज कपूर को ना जानता हो। चाहे वह युवा पीढ़ी ही क्यों ना हो।’ चीन से रिश्तों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले 40 सालों से चीन से हमारा मजबूत रिश्ता बना हुआ है और बॉर्डर पर दोनों की तरफ से एक भी गोली नहीं चली।
मोदी ने क्या-क्या कहा ? यहां सुनिए
https://youtu.be/c5Na04p7nt4
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।