बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर तक अपने देश वापस जा सकती है। शेख हसीना को बांग्लादेश की कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह और उनकी प्रतिबंधित अवामी लीग के वरिष्ठ नेता दिसंबर के आसपास अपने देश लौटेंगे और शेख हसीना कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करने की योजना भी बना रही हैं।

शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश में उनकी जान को खतरा है, लेकिन फिर भी वह अपने देश लौटेंगी। पूर्व पीएम अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं, शेख हसीना को इस्लामी कट्टरपंथियों के हिंसक प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ा था। बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने नवंबर 2025 में छात्रों के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों पर कथित कार्रवाई में उनकी भूमिका के लिए उनकी अनुपस्थिति में उन्हें मौत की सजा सुनवाई थी। हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था।

‘अपने देश लौटने के लिए तैयार’

न्यूज एजेंसी रायटर्स को दिए एक इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि वह गिरफ्तार होने या यहां तक की मरने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन वह अपने देश लौटना चाहती हैं। उन्होंने ये टिप्पणी ऐसे समय में की है जब बांग्लादेश भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग लगातार कर रही है।

मौत आए तो मेरी धरती पर आए- शेख हसीना

पूर्व पीएम ने कहा कि वह और उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता दिसंबर के आसपास बांग्लादेश जाने और कोर्ट के समक्ष सरेंडर करने का मन बना रही हैं। उन्होंने कहा,”वापस लौटने पर वे (बांग्लादेश सरकार) मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं या मार सकते हैं। फिर भी, मुझे जाना ही होगा। मेरे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दमन हो रहा है। अगर मौत आती है तो मैं चाहती हूं कि वह मेरी अपनी धरती पर आए, जहां मेरे अम्मी-अब्बू दफन हैं, जहां उनका खून बहा था।”

पहली बार बताई लौटने की अवधि

यह घटना शेख हसीना की ओर से कुछ सप्ताह पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद आई है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश लौटने की घोषणा की थी। रायटर्स के मुताबिक, शेख हसीना ने पहली बार बांग्लादेश लौटने की अवधि बताई है।

छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने 5 अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़ दिया था, इसके बाद से वह भारत में रह रही हैं। इससे दोनों देशों के बीच के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे।

यह भी पढ़ें: ढाका के पास एनसीपी की रैली में धमाका, तीन लोग घायल, मंच पर मौजूद थे नाहिद इस्लाम

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास सावर के इलाके में आयोजित एक रैली के दौरान सोमवार रात को बम विस्फोट हो गया। यह रैली नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) की ओर से रखी गई थी। विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें