साउथ अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी प्रांत में रुस्टेनबर्ग के पास एक बंद पड़ी खदान में 14 अवैध खनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ‘साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विस’ ने बताया कि ये खनिक जोहानिसबर्ग से लगभग 130 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रस्टेनबर्ग शहर के पास एक खदान में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि राज्य के एक सीनियर पुलिस अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

साउथ अफ्रीका में दशकों से छोटे-मोटे तौर पर चोरी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के जरिए अवैध खनन की समस्या बनी हुई है। आमतौर पर बिना कागजात वाले खनिक उन खदानों में चले जाते हैं, जिन्हें कमर्शियल खनिकों ने छोड़ दिया होता है। ये इन बंद पड़ी खादानों से बची-खुची चीज़ें निकालने की कोशिश करते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में अनौपचारिक खनन एक गंभीर समस्या है और यह आपराधिक गिरोहों से जुड़ी हुई है। अनौपचारिक खनन करने वाले लोग अक्सर गिरोहों में काम करते हैं और कभी-कभी विरोधी गिरोहों के साथ हिंसक झड़पें भी करते हैं। रस्टेनबर्ग दक्षिण अफ्रीका में प्लेटिनम खनन का एक मुख्य केंद्र है, जहां दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटिनम भंडार मौजूद है।

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका ने भारत में अपने हाई कमिश्नर को बुलाया वापस, ‘विवादित मुलाकात’ के बाद कार्रवाई

भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल को वापस बुलाए जाने की खबर है। उन पर आरोप है कि वह पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा और भारतीय मूल के एक ऐसे कारोबारी के बीच हुई बैठक में शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।