पाकिस्तान में शुक्रवार को एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए आईईडी बम धमाके में कम से कम सात पुलिसकर्मी मारे गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना लक्की मारवत जिले के शादी खेल बेट्टानी इलाके में रसूल खेल चेक पोस्ट के पास हुई। 

पुलिस ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान एक पुलिस वाहन आईईडी बम विस्फोट की चपेट में आ गया। बम धमाके में थाना प्रभारी आजम, पुलिस वाहन चालक शाह बहराम एवं चार अन्य पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी। 

पुलिस के अनुसार विस्फोट में इंसाफुद्दीन नामक एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

अपराधियों का पता लगाने में जुटे सुरक्षा बल

पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया तथा तलाशी अभियान शुरू किया। विस्फोट स्थल से सबूत भी जुटाए गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमले में शामिल अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। 

धमाके के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने इस घटना की निंदा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक से इस घटना पर पूरी रिपोर्ट मांगी है।

पाकिस्तान लगातार बम धमाकों का सामना कर रहा है। पिछले महीने ही खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में हुए आत्मघाती हमले में एक बच्चा और 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। उसी दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक अन्य जिले बन्नू में एक मोटरसाइकिल में रखे विस्फोटकों के फटने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बंद करेगा अमेरिका

अमेरिका पाकिस्तान में अपने वाणिज्य दूतावास को स्थायी रूप से बंद करेगा। यह दूतावास पेशावर में था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।