नाइजीरिया में बॉम ब्लास्ट, 47 लोगों की मौत, कई घायल
नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में एक साप्ताहिक बाजार में बम विस्फोट होने से कम से कम 47 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।
नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में एक साप्ताहिक बाजार में बम विस्फोट होने से कम से कम 47 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। एक चिकित्सा सूत्र और प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस इलाके को बोको हराम के उग्रवादी आए दिन निशाना बनाते हैं।
सूत्रों ने बताया कि बोरनो राज्य की राजधानी मैदुगुरी के 135 किमी दक्षिण में स्थित सबोन गरी गांव में दोपहर करीब एक बज कर 15 मिनट पर विस्फोट हुआ। तब बाजार में बहुत भीड़ थी।
बियू जनरल हॉस्पिटल की एक नर्स ने बताया, यहां कम से कम 47 शव लाए गए और 50 घायलों को भी लाया गया। ये लोग सबोन गरी मार्केट से लाए गए थे जहां आज दोपहर को भीषण विस्फोट हुआ। उसने बताया कि घायलों मे से कई की हालत गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।