सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि उसने ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन के जरिए पूरी तेल पंपिंग कैपेसिटी को फिर से शुरू कर दिया है। ईरान युद्ध के दौरान ईरानी हमलों से इस पर असर पड़ा था। इस पाइपलाइन के जरिए हर दिन लगभग 70 लाख बैरल तेल ट्रांसफर किया जाता है। इस पाइपलाइन के बाद अब सऊदी से तेल खरीदारों को फायदा होगा और होर्मुज पर निर्भरता कम होगी।
क्या होगा फायदा?
सरकारी न्यूज़ एजेंसी SPA की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी के ऊर्जा मंत्रालय ने ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन के ज़रिए पूरी पंपिंग कैपेसिटी को फिर से शुरू करने की घोषणा की। पाइपलाइन के रिकवर होने से क्या फायदा होगा, इसको समझने की जरूरत है। दरअसल सऊदी अरब के अल जुबेल और यानबू के बीच पाइपलाइन को ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन कहा जाता है। नीचे दी गई फोटो में आप इसे देख सकते हैं।

अब ईस्ट वेस्ट पाइपलाइन के बीच जब तेल की सप्लाई पूरी क्षमता से होने लगेगी, तो इससे होर्मुज पर दबाव कम होगा। दरअसल अल जुबेल के ऊपर होर्मुज स्थित है। यहां से ईरान जहाज को रोक रहा है। ऐसे में सऊदी अरब से तेल की सप्लाई होती है तो वह पाइपलाइन के जरिए यानबू के पास पोर्ट पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद पोर्ट से रेड सी के रास्ते अरेबियन सी होते हुए जहाज दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में आसानी से जा सकते हैं। इससे जहाज को होर्मुज से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। भारत भी सऊदी से तेल लेता है तो इसे भी फायदा होगा।
मैनिफा फील्ड को भी किया गया रिकवर
इसके अलावा मंत्रालय के अनुसार मैनिफा फील्ड को भी रिकवर कर लिया गया। इसके जरिए लगभग 3 लाख बैरल प्रति दिन तेल उत्पादन होता है। खुरैस फील्ड की बात करें तो, पूरी प्रोडक्शन कैपेसिटी को फिर से शुरू करने के लिए अभी भी काम चल रहा है।
मंत्रालय ने कहा, “यह तेज़ी से रिकवरी सऊदी अरामको और पूरे किंगडम के एनर्जी इकोसिस्टम की हाई ऑपरेशनल रेजिलिएंस और क्राइसिस मैनेजमेंट क्षमता को दिखाती है। इससे लोकल और ग्लोबल मार्केट में सप्लाई की रिलायबिलिटी और कंटिन्यूटी बढ़ती है, और ग्लोबल इकॉनमी को सपोर्ट मिलता है।” 28 फरवरी को ईरान पर US और इज़राइल की बमबारी शुरू होने के बाद सऊदी ऊर्जा सुविधाओं को ईरानी हमलों में निशाना बनाया गया।
(यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका बातचीत विफल होने के बाद पाकिस्तान का पहला बयान)
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक अहमद डार ने कहा कि हमने ईरान और अमेरिका के बीच अच्छी बातचीत कराने की कोशिश की थी। पढ़ें पूरी खबर
