Helicopter Crashed in Saudi Arabia: सऊदी अरब के रास तनुरा शहर में अरामको कंपनी का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है। इसमें कम से कम 14 लोग मारे गए। सभी लोग सऊदी अरब के बताए गए हैं। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण लगभग चार महीने तक बंद रहने के बाद अरामको ने शुक्रवार को अपने रास तानूरा टर्मिनल पर कच्चे तेल की लोडिंग फिर से शुरू कर दी थी।

दरअसल, सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, देश के रास तनुरा में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का कारण अभी तक अज्ञात है और इसकी जांच जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह दुर्घटना रविवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 6 बजे हुई है।

‘मृतकों के प्रति संवेदना, जांच शुरू’

इस हादसे के संबंध में सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया, “दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।” मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्रालय ने कहा, “पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति है।

क्या है रास तनुरा?

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर रविवार सुबह 6:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सऊदी अरब के खाड़ी तट पर स्थित रास तनुरा एक प्रमुख तेल और औद्योगिक केंद्र है और यह राज्य की तेल कंपनी सऊदी अरामको की प्रमुख सुविधाओं का आधार है।

तेल और गैस का उत्पादन बढ़ा

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरामको ने अन्य उत्पादकों के साथ मिलकर माल ढुलाई शुरू कर दी है, क्योंकि मध्य पूर्व में तेल उत्पादक कंपनियों ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने के बीच तेल और गैस का उत्पादन बढ़ा दिया है।

सऊदी की प्रेस एजेंसी ने बताया कि दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई है। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दुर्घटना में सभी 14 यात्री शहीद हो गए, जो सभी सऊदी नागरिक थे। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे।

यह भी पढ़ें: फ्रांस में क्रैश हुआ यात्री विमान, 11 लोगों की मौत

फ्रांस से एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। रविवार को पूर्वोत्तर फ्रांस के टॉमब्लेन शहर में एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत होने का अनुमान है। पढ़िए पूरी खबर…