Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र पर हमला करने के लिए 400 से अधिक ड्रोन और लगभग 40 मिसाइलें दागीं, जिनमें बिजली ग्रिड, उत्पादन संयंत्रों और वितरण सबस्टेशनों को निशाना बनाया गया है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “रूस हर दिन वास्तविक कूटनीति का विकल्प चुन सकता है, लेकिन वह नए हमले चुनता है।” उन्होंने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि त्रिपक्षीय वार्ता का समर्थन करने वाले सभी लोग इस पर प्रतिक्रिया दें। मॉस्को को यूक्रेन के खिलाफ शीत युद्ध का इस्तेमाल करने की क्षमता से वंचित किया जाना चाहिए।”
निशाने पर थे पावर सेक्टर्स के ठिकाने
इसके साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति ने स्थिति को नियंत्रण में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रख रूसी हमलों वाली जगहों पर बचाव और मरम्मत का काम जारी है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात किए गए हमले में 400 से ज्यादा ड्रोन और अलग-अलग तरह की लगभग 40 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। पावर ग्रिड, बिजली केंद्र और डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन निशाने पर थे।
यह भी पढ़ें: ‘दोस्त से वादा किया था मैं मलेशिया आऊंगा’, जानें कुआलालंपुर में क्या कुछ बोले पीएम मोदी
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नुकसान के क्षेत्रों का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि वोलिन, इवानो-फ्रैंकिवस्क, लविव और रिव्ने क्षेत्रों में नुकसान की खबर है। रिव्ने में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। विन्नित्सिया क्षेत्र के लेडीझिन में, ड्रोन ने एक रेगुलर एग्रीकल्चर कॉलेज की प्रशासनिक इमारत पर हमला किया। कीव और खार्किव क्षेत्रों में भी हमले हुए। कुछ क्षेत्रों में एयर डिफेंस ऑपरेशन जारी हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन प्रधानमंत्री पर इस्तीफा देने का दबाव, कीर स्टारमर ने पीटर मैंडेलसन मामले में पेश की सफाई
दोनों देशों के बीच हुई बैठक
बता दें कि दोनों देशों के बीच स्थाई समाधान निकालने के लिए 4 और 5 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में बैठक भी हुई थी। इस बातचीत में दोनों देशों ने बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई, लेकिन क्षेत्रीय व्यवस्था और युद्धविराम जैसे मुख्य मुद्दों पर कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई थी।
बातचीत के बाद रूस और यूक्रेन ने लगभग पांच महीने बाद पहली बार बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली की। दोनों देशों ने 157-157 लोगों को रिहा किया था, जिनमें सैन्यकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल थे। रूस के मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ को मारी गई गोली, हमलावर ने की कई राउंड फायरिंग
