Russia Attacked on Ukraine: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर आक्रामक हमले शुरू कर दिए हैं और शनिवार की पूरी रात यूक्रेनी राजधानी कीव में हाईपरसोनिक मिसाइले दागकर भयंकर तबाही मचा दी। रूस ने इसे रूस के अंदर नागरिक ठिकानों पर कीव के हमलों का बदला बताते हुए चार तरह की मिसाइलों से हमला किया।
दरअसल, रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों ने बताया है कि रूस के इन हमलों में ओरेश्निक, इस्कंदर, किंझल और जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। इंटरफैक्स इन हमलों यूक्रेन के सैन्य कमांड केंद्र, हवाई अड्डे और यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को निशाना बनाया गया।
यूक्रेन ने की हमले की पुष्टि
रूस के इन हमलों को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूस ने रविवार को कीव पर हुए बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले के दौरान शक्तिशाली हाइपरसोनिक ओरेश्निक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया।
रूस के इस हमले में कम से कम दो लोग मारे गए। यह चार साल के युद्ध में तीसरी बार है जब रूस ने इन हाइपरसोनिका खतरनाक हथियारों का तीव्रता के साथ इस्तेमाल किया गया है।
जेलेंस्की टेलीग्राम पर लिखा मैसेज
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि भीषण हवाई हमले में यूक्रेन की राजधानी में सरकारी कार्यालयों, आवासीय भवनों, स्कूलों, एक बाजार और अन्य इमारतों सहित कई स्थानों पर इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। हमले में कम से कम 83 लोग घायल हुए। ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि परमाणु या पारंपरिक युद्धक सामग्री ले जाने में सक्षम ओरेश्निक मिसाइल ने कीव क्षेत्र के बिला त्सेरक्वा शहर पर हमला किया। लक्ष्य का तुरंत पता नहीं चल पाया है।
रूस ने क्या कहा?
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने ओरेश्निक और अन्य प्रकार की मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेनी सैन्य कमान और नियंत्रण सुविधाओं, हवाई अड्डों और सैन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए किया।
रक्षा मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि लक्ष्य कहां थे। मंत्रालय ने आगे कहा कि यह हमला रूसी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं पर यूक्रेनी हमलों के प्रतिशोध में किया गया था, हालांकि उसने इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत
यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में रविवार को एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। दूसरी ओर, रूस ने चार लोगों की मौत और एक दर्जन लोगों के घायल होने की बात कही है। ये ड्रोन हमला युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक किए गए सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था। पढ़िए पूरी खबर…
