ईरान और अमेरिका के बीच में युद्ध समाप्त करने को लेकर सहमति बन गई है। इस सहमति के बाद तेल कीमतों में गिरावट आई है, उर्जा संकट कम होता दिख रहा है, लेकिन इजरायल अभी भी अपने रुख पर कायम है। इस समय इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवी का एक ट्वीट वायरल है। उसमें पोस्ट में उन्होंने साफ कर दिया है कि इजरायल अमेरिका की कोई कठपुतली नहीं है।

इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवी लिखते हैं- ट्रंप ने जो भी एग्रीमेंट किया है, वो किसी भी तरह से हमें बाध्य नहीं कर सकता है। इजरायल कोई अमेरिका की कठपुतली नहीं है, हम एख स्वतंत्र मुल्क हैं। जब भी हम अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुके हैं, हमने उसकी भारी कीमत चुकाई है, बात चाहे ओस्लो समझौते की हो, 2006 में लेबनान के साथ हुए समझौते के दौरान हो। हम अमेरिका का सम्मान करते हैं, हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति कृतज्ञ भी हैं। लेकिन फिर भी हमें बनाना रीपब्लिक समझने की भूल ना की जाए। मैं खुद प्रधानमंत्री से ये बोलता रहता हूं। ये बात स्पष्ट होनी चाहिए, एक ड्रोन हमला होगा, एक मिसाइल हमला अगर बेलनान की तरफ से होगा तो इजरायल भी हमला करेगा।

ट्रंप ने क्या कहा था?

जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान समझौते को लेकर कहा था कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ हमने अपना समझौता पूरा कर लिया है। मैं इसके जरिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिना किसी शुल्क के खोलने की मंजूरी दे रहा हूं।”

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। अब दुनिया भर के जहाज अपने इंजन चालू कर सकते हैं और तेल का प्रवाह फिर से शुरू हो सकता है। बड़ी बात यह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यह ऐलान ऐसे समय किया गया है, जब व्हाइट हाउस उनके 80वें जन्मदिन की तैयारियों में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका के बीच टिकाऊ समझौते की उम्मीद करते हैं: पीएम नरेंद्र मोदी