फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में मिंडानाओ के पास भूकंप के बहुत शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 बताई गई है। जर्मन रिसर्च एंड जिओसाइंस (GFZ) ने पहले इस भूकंप की तीव्रता 8.2 बताई थी। इस भूकंप में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
GFZ ने भूकंप का केंद्र समुद्र में करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया है। भूकंप के बाद तमाम एजेंसियों ने फिलीपींस, इंडोनेशिया, पलाऊ, याप, ताइवान और पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी देश से बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
फिलीपींस की एजेंसी फिवोल्क्स ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई जबकि इंडोनेशिया की BMKG के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। फिवोल्क्स ने भूकंप की वजह से नुकसान की चेतावनी दी है और कहा है कि इसके कारण एक मीटर से ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं। यह लहरें कई घंटों तक जारी रह सकती हैं।
राहत कार्यों में जुटी एजेंसियांं
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि अधिकारी आपदा से निपटने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मिंडानाओ को पीछे नहीं छोड़ेंगी।
फिलीपींस के DZBB रेडियो के हवाले से रॉयटर्स ने जानकारी दी कि भूकंप की वजह से कई जगहों पर नुकसान हुआ है। जनरल सैंटोस के आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि अभी भी झटके महसूस किए जा रहे हैं। अधिकारी नुकसान और कुछ लोगों के घायल होने की खबरों का आकलन कर रहे हैं।
पुलिस बिल्डिंग में कुछ दरारें
फिलीपींस में सारंगानी के अलाबेल शहर के पुलिस प्रमुख बेन्जी एंचेता ने बताया कि भूकंप के बाद पुलिस बिल्डिंग में कुछ दरारें देखी गई हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के तुरंत बाद किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है, लेकिन तेज झटकों के बाद कुछ लोग बेहोश हो गए। बेन्जी एंचेता ने रॉयटर्स को फोन पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा भूकंप कभी महसूस नहीं किया।
यह भी पढ़ें: क्या होता है रिक्टर स्केल, कैसे पता चलता है भूकंप की तीव्रता कितनी थी?। Explained
1935 में चार्ल्स रिक्टर ने रिक्टर स्केल विकसित किया। चार्ल्स ने भूकंप को मापने के लिए मैथमेटिकल एप्रोच को सामने रखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
