वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हमले की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति के सुरक्षित और पूरी तरह से स्वस्थ होने की जानकारी सामने आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत व्यक्त की है। अपने पहले बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें यह जानकर संतोष हुआ है कि सभी नेता सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने उनके निरंतर सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति पर शनिवार रात को संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध के पास कई घातक हथियार थे। डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद ट्रंप और अमेरिका के अन्य शीर्ष नेताओं को वहां से निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस बॉलरूम के बाहर हुई जहां ट्रंप और अन्य अतिथि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: जिस होटल के बाहर मारी गई थी पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को गोली, वहां ट्रंप की मौजूदगी में फिर फायरिंग
हालांकि, घटना के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि 31 वर्षीय हमलावर कैलिफोर्निया से था, जिसे सीक्रेट सर्विस ने पकड़ लिया है। घटना के बाद ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं को संबोधित किया और बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे।
एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई। ट्रंप ने कहा, ”सीक्रेट सर्विस के अधिकारी को बहुत करीब से एक घातक हथियार से निशाना बनाया गया था। उन्हें गोली लगी लेकिन जैकेट ने अपना काम कर दिया।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध को सुरक्षा अवरोधक के पास भागते हुए और सीक्रेट सर्विस के एजेंट को उसकी ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: कब-कब निशाने पर आए डोनाल्ड ट्रंप? 2016 से 2024 तक सुरक्षा पर बढ़ते खतरे की पूरी टाइमलाइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर वाशिंगटन के एक होटल में हुए जानलेवा हमले ने एक बार फिर उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वह उस समय व्हाइट हाउस के संवाददाताओं के साथ आयोजित डिनर में भाग ले रहे थे, जहां उनके साथ कैबिनेट के कई वरिष्ठ सहयोगी और उपराष्ट्रपति भी मौजूद थे। हालांकि ट्रंप इस हमले में बाल बाल बच गए, लेकिन इस घटना ने राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा में संभावित चूक और बढ़ते खतरे की गंभीरता को उजागर कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
