PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने दो दिवसीय इजरायल दौरे के लिए तेल अवीव पहुंचे। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मौजूद थे। शिष्टाचार भेंट के दौरान नेतन्याहू ने हल्के-फुल्के अंदाज में इजरायली फर्स्ट लेडी और पीएम मोदी द्वारा पहने गए केसरिया रंग के कपड़ों के मेल पर टिप्पणी की।
हुआ यूं कि नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मौजूद थे। प्लेन से उतरने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू से हाथ मिलाया। फिर उन्होंने नेतन्याहू की पत्नी सारा से भी हाथ मिलाया, जो वहां मौजूद थीं। नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी ने केसरिया रंग के पॉकेट स्क्वायर और उनकी पत्नी सारा की ड्रेस के रंग की तरफ ध्यान खींचा। नेतन्याहू ने अपनी पत्नी, सारा नेतन्याहू की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कहा, “देखिए उन्होंने क्या पहना है?” प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया, “हां, हां… भगवा।” फिर तीनों हंसने लगे और बेन गुरियन एयरपोर्ट पर यह पल गरमागरम चर्चा का विषय बन गया।
पीएम मोदी को मिला स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायल की संसद Knesset को संबोधित किया। इस संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल के सर्वोच्च संसदीय सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ (Speaker of the Knesset Medal) से नवाजा गया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत पूरी दृढ़ता के साथ इजरायल के साथ खड़ा है।
भारत ने भी लंबे समय से आंतकवाद का दर्द सहा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के साथ एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद कहीं भी हो, वह हर जगह शांति के लिए खतरा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों की हत्या को किसी भी कारण से उचित नहीं ठहराया जा सकता और कहा कि भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इजरायल की तरह, भारत की भी आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं है। मोदी ने कहा कि वे 7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा किए गए बर्बर आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले हर एक व्यक्ति और उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिनका जीवन तबाह हो गया।
यह भी पढ़ें: ‘हम आपका दर्द समझते हैं’, पीएम मोदी ने इजरायल की संसद में हमास के ‘बर्बर’ हमले की निंदा की
इजरायल की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस प्रतिष्ठित सदन के सामने खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। मैं भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर और एक पुरानी सभ्यता के प्रतिनिधि के तौर पर दूसरी सभ्यता को संबोधित करते हुए ऐसा कर रहा हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों का अभिवादन और दोस्ती, सम्मान और साझेदारी का संदेश लाया हूं। पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
