Italy Hits Back After Trump Jibe At Giorgia Meloni: नाटो समिट इस हफ्ते होने वाला है। इससे पहले इटली ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट की आलोचना की।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक एडिट की हुई तस्वीर पोस्ट की। इसमें मेलोनी उन्हें देखते हुए नजर आ रही थी। इस पोस्ट के साथ लिखा था, “रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर की जरूरत है।” इसके बाद अब इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने न्यूज चैनल स्काई टीजी24 से कहा, “लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन रिश्ते बने रहने चाहिए।”
विदेश मंत्री ने दिया जवाब
विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ट्रांसअटलांटिक रिश्ते किसी व्यक्ति की टिप्पणियों से कहीं ज्यादा अहम हैं। हालांकि, मेलोनी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ट्रंप ने पहले क्या दावा किया था?
बता दें कि पिछले महीने जी-7 समिट के बाद भी ट्रंप ने उन्हें निशाना बनाया था। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “फ्रांस में G-7 मीटिंग के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश की। इटली में उनकी लोकप्रियता का स्तर गिर रहा है, शायद इसलिए क्योंकि जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की बात आई, तो उन्होंने अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया।”
आगे ट्रंप ने लिखा, “उन्होंने हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया, जिससे बहुत बड़ी लॉजिस्टिकल दिक्कत हुई और यह तब हुआ जब अमेरिका इटली और दूसरे तथाकथित नाटो सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करता है। अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं।”
मेलोनी ने भी किया था पलटवार
ट्रंप के इस दावे पर मेलोनी ने पलटवार किया था और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप , ये लगातार और बिना किसी वजह के किए जा रहे हमले बेमतलब हैं, जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है तो आपकी दोस्त होने से इसमें कोई मदद नहीं मिली हैं और न ही यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर करती है।
यह भी पढ़ें: ‘मेलोडी’ की दोस्ती फिर चर्चा में, पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर मेलोनी का खास मैसेज देखा?
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्र भारत में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बा नियमित कार्यकाल पूरा करने के लिए बधाई दी।। केंद्र में मोदी सरकार ने 12 साल पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
