Japan News: जापान के कावगोए में पाकिस्तानी राजदूत अब्दुल हमीद की मौजूदगी में एक मस्जिद का उद्घाटन हुआ था। इसको लेकर अब विवाद हो गया है। पाकिस्तानी समुदाय द्वारा बनाई गई इस मस्जिद को लेकर स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इसे अवैध तरीके से बनाया गया है। इसके चलते कहा गया है कि मस्जिद को गिराया जा सकता है।

मस्जिद को लेकर कावागोए सिटी हॉल ने साफ किया कि मस्जिद को प्रशासन की बिना अनुमति के बनाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मस्जिद निर्माण के लिए नगर नियोजन अधिनियम के तहत विशेष परमिट जरूरी होता है, जो लिया ही नहीं गया। इसके चलते शहर प्रशासन को मस्जिद को हटाने के अनुरोध मिले हैं, जिसपर चर्चा चल रही है।

दूतावास ने बना ली प्रोजेक्ट से दूरी

जापानी स्थानीय प्रशासन की आपत्तियों के चलते पाकिस्तानी दूतावास की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दूतावास ने इस पूरे प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। 1 जून को जारी बयान में दूतावास ने कहा कि जापानी कानूनों का उल्लंघन करने वाली किसी भी परियोजना से उसका कोई संबंध नहीं है।

पाकिस्तानी दूतावास ने इसके साथ ही सख्त अपील भी की है कि जापान में रहने वाले पाकिस्तानी समुदाय के लोग जापान के सभी स्थानीय और राष्ट्रीय नियमों का पालन जरूर करें।

न्यायपालिका ने क्या-क्या कहा?

नगरपालिका की तरफ से ये भी एक बयान में यह भी कहा गया कि यह इमारत (मस्जिद) एक शहरी विकास नियंत्रण क्षेत्र में बनाई गई थी। जापानी मीडिया आसाही शिंबुन की रिपोर्ट बताती है कि यशियो मस्जिद लंबे समय से स्थानीय अधिकारियों और निवासियों के साथ मिलकर काम कर रही है। बता दें कि साल 2000 में यहां कारखाना था। 2007 में यह औपचारिक तौर पर एक धार्मिक निगम के लिए पंजीकृत हुई थी।

यह भी पढे़: ब्रिटेन में पाकिस्तान की हो रही फजीहत, बच्चों से रेप के मामले में पाकिस्तानी मूल के लोग शामिल

ब्रिटेन में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के कारण पाकिस्तान की भंयकर किरकिरी हो रही है। ब्रिटेन के एक सांसद ने दावा किया है कि पाकिस्तानी नागरिकों के गैंग द्वारा ब्रिटेन में रेप और अपराध बढ़ रहे हैं। ब्रिटिश सांसद रूपर्ट लोवे ने ब्रिटेन की संसद में अपने भाषण के दौरान दावा किया कि पाकिस्तान मूल के टैक्सी ड्राइवर और बाजार व्यापारियों का एक गिरोह नाबालिगों के साथ रेप के मामलों में लिप्त हैं। पढ़िए पूरी खबर…