पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रविवार को जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी कमेटी (JAAC) के शांतिपूर्ण प्रदर्शन रैली पर पाकिस्तानी फोर्स ने गोलियां चला दीं। न्यूज एजेंसी एएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक, JAAC के अनुसार अब्बासपुर के सरदार गुलाम हुसैन खान स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं समेत करीबन 40000 लोग विरोध प्रदर्शन में जुटे थे।

कमेटी ने आरोप लगाया कि डुडियाल के एएमबी इलाके में जब लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे तो बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कई लोग गंभीर रूप में घायल हुए। हालांकि घायलों की आधिकारिक संख्या अब तक पता नहीं चल सकी है।

गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग की

JAAC ने कहा कि यह प्रदर्शन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ है। साथ ही यह JAAC के अनुसार के नेताओं और सदस्यों की गिरफ्तारी, प्रशासनिक विफलताओं और बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर चल रहा है। कमेटी ने गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेरा इस्माइल खान में चल रहे विरोध प्रदर्शन जगह पर कई अलग-अलग क्षेत्रों से लोग पहुंचे और फिर लोगों की संख्या बढ़ता देख पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने फायरिंग शुरू कर दी।

महिलाएं भी आंदोलन में हो रही शामिल

JAAC ने बताया कि रावलकोट और चक की महिलाएं भी आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। संगठन ने दावा किया कि प्रदर्शनकारी प्रशासन के दबाव के बावजूद भागे नहीं।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कई शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन हिंसक कार्रवाइयों के बावजूद, कब्जे वाले क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है।

यह प्रदर्शन शौकत नवाज मीर की हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद तेज हो गया और फिर JAAC ने पाकिस्तानी सरकार को अल्टीमेटम दिया। एक्स पर एक पोस्ट में JAAC ने अपने नेतृत्व की गिरफ्तारी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ‘गुलाम उनके कब्जे में हैं। शाह कैद में हैं’ और शौकत नवाज मीर को छोड़ो नाम से कैंपेन भी चलाया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी बस, 40 की मौत

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में स्थित खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में मारे जाने वालों में महिला और बच्चें भी शामिल हैं। इस हादसे में 8 लोग घायल भी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें