पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान को निशाना बना रहा है। सोमवार रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विभिन्न स्थानों पर एयर स्ट्राइक की। पाकिस्तान का कहना है कि उसने काबुल में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जबकि तालिबान ने उसपर एक अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
Tolo न्यूज ने तालिबान के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। जिस अस्पताल को निशाना बनाया गया है, वहां ड्रग्स की लत के शिकार लोगों का इलाज होता था। तालिबान के आरोपों का पाकिस्तान की तरफ से खंडन किया गया है। पाकिस्तान का कहना है कि उसने पूर्वी अफगानिस्तान में सिविलियन साइट को निशाना नहीं बनाया।
पाकिस्तान ने आरोपों को खारिज किया
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने लोकल न्यूज चैनल्स को इंटरव्यू में बताया कि हमले में मारे गए ज्यादातर लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के साथ कूटनीति का समय अब समाप्त हो चुका है और इस हमले का बदला जरूर लिया जाएगा।
हालांंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।
X पर एक पोस्ट में पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि उनकी सेना द्वारा किए गए हमलों ने सटीक रूप से सैन्य ठिकानों और आतंकवादी सहायता के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें अफगान तालिबान के तकनीकी उपकरणों और गोला-बारूद के भंडार शामिल हैं।
पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने यह भी कहा कि काबुल और नंगरहार में मौजूद अफगानिस्तान-स्थित पाकिस्तानी आतंकवादियों को भी निशाना बनाया गया। पाकिस्तान का कहना है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ किया जा रहा था। पाकिस्तान ने कहा कि उनकी सेना का टारगेट बेहद “सटीक था और इसे बहुत सावधानी से अंजाम दिया गया, ताकि कोई भी अतिरिक्त नुकसान न हो।”
यह भी पढ़ें: इतिहास और भूगोल अफगानिस्तान के साथ हैं, पाकिस्तानी सेना का हश्र क्या अलग होगा

पाकिस्तान की कल्पना करने वालों ने डेमोग्राफी संरचना के आधार पर एक अप्राकृतिक राष्ट्र की कल्पना की थी। अफगान भी लगभग वही सोच रखते हैं कि जिस इलाके में पश्तून बहुसंख्यक हैं वह इलाका स्वाभाविक रूप से अफगान-स्थान का हिस्सा होना चाहिए। भौगोलिक और ऐतिहासिक रूप से भी अफगानों का दावा मजबूत है। पूरा लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें।
