पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग घटनाओं में सात आतंकियों को मार गिराया जबकि एक हमले में सिंध के एक परिवार की दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, प्रांत के खारान जिले में एक ऑपरेशन के दौरान इन विद्रोहियों को मार गिराया गया है और कई घायल हो गए हैं।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सात आतंकियों को मार गिराया
ISPR ने बताया कि शनिवार रात खरान के लाजे इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद एक ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें फितना अल खवारिज से जुड़े सात आतंकवादी मारे गए।
पाकिस्तान सरकार ‘ख़वारिज’ शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित संगठनों के लिए करती है। बलूचिस्तान में सुरक्षा अभियानों का यह दौर 6 जुलाई को जियारत में मांगी डैम पंपिंग स्टेशन पर पुलिस चेक पोस्ट पर हुए जानलेवा हमले के बाद शुरू हुआ था। हथियारबंद हमलावरों ने 27 पुलिसकर्मियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी।
ISPR ने 12 अगस्त को बताया कि प्रांत में एक सुरक्षा अभियान के दौरान, गाड़ी में रखे इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के समय से पहले फटने से मारे गए 21 लोगों में 18 आतंकवादी शामिल थे। इससे पहले, 9 और 10 अगस्त को दो दिनों के दौरान प्रांत में 20 आतंकवादी मारे गए थे।
बलूचिस्तान में मारी गई दो महिलाएं
शनिवार को हुई एक और आतंकी घटना में, कराची का एक परिवार जो काम के सिलसिले में बलूचिस्तान गया था, बलूचिस्तान प्रांत के किला अब्दुल्ला जिले के आदिवासी इलाके ‘सेगी’ में हमले का शिकार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, परिवार जिस गाड़ी में जा रहा था, उसके न रुकने पर एक आदिवासी समूह ने उस पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और उसकी बेटी घायल हो गए; उन्हें गंभीर हालत में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदिवासी संघर्ष के कारण ‘सेगी’ को ‘नो-गो एरिया’ (ऐसा इलाका जहाँ जाना सुरक्षित नहीं है) माना जाता है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की कोयला खदान में हुए धमाके में 32 मजदूरों की मौत, हादसे की क्या थी वजह?
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 32 खनिकों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य अब भी खदान के अंदर फंसे हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है। बचाव दल उन्हें बाहर निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट में दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
