पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने रविवार को शहबाज शरीफ सरकार के साथ बातचीत में राजनीतिक गतिरोध खत्म न हो पाने के बाद खत्म न हो पाने के बाद खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद की ओर अपना लॉन्ग मार्च शुरू कर दिया है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने लक्की मरवत के गांधी चौक से काफिले की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि जब मार्च खैराबाद पहुंचेगा को वह 8 अक्टूबर को पार्टी की आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे। उनके साथ पीटीआई के खैबर पख्तूनख्वा अध्यक्ष जुनैद अकबर खान भी मौजूद थे।

इमरान के विजन और नीतियों का पालन करेगा प्रांत- सोहेल अफरीदी

गांधी चौक पर पीटीआई समर्थकों को संबोधित करते हुए सोहेल अफरीदी ने कहा कि उनकी शहबाज सरकार ऐसी नीतियां स्वीकार नहीं करेगी जो उनके मुताबिक पश्तून लोगों के हितों के लिए नुकसानदेह हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रांत इमरान खान के विजन और नीतियों का पालन करेगा।

उन्होंने आंदोलन का समर्थन करने के लिए पश्तूनों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि राजनीतिक तनाव कम करने की कोशिश में पीटीआई की बातचीत करने वाली टीम एक दिन पहले ही इस्लामाबाद गई थी।

सोहेल अफरीदी ने बंद दरवाजों के पीछे फैसले लेने वाली सोच पर लोगों पर एक और फैसला थोपने की तैयारी करने का आरोप लगाया और कहा कि पीटीआई ऐसे किसी भी कदम का विरोध करेगी। उन्होंने कहा, “यह इमरान खान की सरकार है और यहां सिर्फ इमरान खान की सोच और नीति ही चलेगी।”

सोहेल अफरीदी ने कहा कि पार्टी ने खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन और आपातकाल, दोनों को ही खारिज कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ऐसी कोई भी नीति स्वीकार नहीं करेगी जिससे पश्तून लोगों को नुकसान पहुँचे।

100 दिनों के अंदर फिर से शांति आ सकती- सोहेल

साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वही सोच, जो 79 सालों से देश पर थोपी जा रही थी, अब लोगों पर सैन्य अभियानों की एक और नीति थोपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सोहेल सरकार ने शहबाज सरकार को प्रांत में शांति बहाल करने के लिए एक स्पष्ट नीति दी है और अगर इस नीति को लागू किया जाए तो 100 दिनों के अंदर फिर से शांति आ सकती है।

उनके अब्बा भी ऐसा नहीं कर सकते- खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘लेकिन शांति की मंशा होनी चाहिए, हालांकि उनकी मंशा शांति की नहीं है; वे केवल PTI को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन उनके अब्बा भी ऐसा नहीं कर सकते।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद देश पर एक बार फिर आतंकवाद थोप दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह आग उन्होंने ही लगाई है और हम ही इसे बुझाएंगे।”

बता दें कि PTI के शासन वाले खैबर पख्तूनख्वा को लगातार उग्रवादी हिंसा का सामना करना पड़ा है, खासकर पाकिस्तानी तालिबान से; इसके उग्रवादी अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास सक्रिय हैं और प्रांत में हमले करते रहते हैं।

लाखों लोग इस मार्च में शामिल होंगे

उन्होंने कहा कि करक में जनसैलाब उमड़ेगा और दावा किया कि स्वाबी तक पहुँचने-पहुँचने तक लाखों लोग इस मार्च में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि असली आज़ादी के लिए चलाया जा रहा आंदोलन देश के हर कोने तक पहुँचेगा।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

इमरान की पार्टी और सरकार के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब जेल में बंद इमरान खान से तुरंत मुलाकात और उन्हें ऐसे अस्पताल में स्थानांतरित करना शामिल था जहाँ उनके निजी डॉक्टर उनकी जाँच और इलाज कर सकें। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इसे नहीं माना। इसके बाद पीटीआई ने मार्च की चेतावनी दी। इस पर शहबाज सरकार ने बातचीत करने की कोशिश की।

बातचीत का पहला दौर शुक्रवार को हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा और बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई, लेकिन किसी समझौते पर नहीं पहुँच सके। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने इमरान खान को अस्पताल स्थानांतरित करने की मांग की, जबकि सरकार चाहती थी कि पार्टी 4 अक्टूबर को होने वाले अपने विरोध प्रदर्शन को वापस ले ले। सरकारी वार्ताकारों और खान की पार्टी के नेताओं के बीच बातचीत का दूसरा दौर शनिवार को शाम 5 बजे से कुछ देर पहले शुरू हुआ और कई घंटों तक चला, लेकिन रविवार तड़के बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया।

2023 से बंद हैं इमरान खान

73 साल के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान 2023 से जेल में हैं। उन पर भ्रष्टाचार और हिंसा भड़काने जैसे 100 से अधिक मामले चल रहे हैं। अभी उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखा गया है। PTI ने विरोध प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार किए गए इमरान खान की बहनों और समर्थकों की रिहाई, उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सही मेडिकल जांच और उनके मामलों की बिना किसी दखल के सुनवाई की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें: ‘आतंकवाद पर संवेदनशीलता नहीं है तो रिश्तों पर असर पड़ेगा…’, विदेश मंत्री जयशंकर की अमेरिका को दो टूक

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि भारत की मुख्य सुरक्षा प्राथमिकताओं के बारे में अमेरिका की कम समझ, द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़ी रुकावट है। उन्होंने सीधे तौर पर पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे लगातार सीमा पार आतंकवाद की ओर इशारा किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें