VIDEO: शादी के सवाल पर बोले बिलावल भुट्टो- हर सूबे से एक बीवी होनी चाहिए
पाकिस्तान में पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो से एक पत्रकार ने उनकी शादी को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में भुट्टों ने कहा कि पाकिस्तान में चार प्रांत हैं ऐसे में सभी प्रांत से एक बीवी होनी चाहिए.

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन और पाकिस्तान नेशनल असेंबली के सदस्य बिलावल भुट्टो ने शादी के एक सवाल पर बेहद ही मजाकिया जवाब दिया। उनके बात कहने की टाइमिंग ऐसी थी कि सभी हैरत में पड़ गए और ठहाके भी गूंजने लगे। दरअसल, पीपीपी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें बिलावल से एक पत्रकार मजीद अब्बीसी ने सवाल किया है। मजीद अब्बीसी ने पूछा, “पाकिस्तान की अवाम आपको दो रूप में देखना चाहती है। एक वजीरे आजम और दूसरी शादी के रूप में। आपने शादी के सिलसिले में कोई फैसला किया है? क्या वजीरे आजम बनने से पहले शादी करेंगे या वजीरे आजम बनने के बाद?”
इस सवाल के बाद लोग हंसने लगे। बिलावल भी मुस्कुराते हुए बोले, “हां इस बारे में रणनीति बन रही है। हम सटिक टाइम प्लान कर रहे हैं कि इलेक्शन के पहले या इलेक्शन के बाद या इलेक्शन कैंपने के दौरान हम शादी करे। चार सूबे हैं तो हर सूबे से एक बीवी होनी चाहिए और इसका इलेक्शन इंपैक्ट क्या होगा? जब हमारी रिपोर्ट पूरी हो जाती है तो मैं आपके सामने पेश करता हूं।”
#کراچی، 2 فروری 2019:"شادی کے بارے میں سوچ وچار چل رہی ہے کہ ایک شادی کرنی چاہئیے یا چاروں صوبوں سے ایک ایک بیوی ہونی چاہئیے۔ اس بارے میں ہماری رپورٹ مکمل ہوتو میں آپ کو آگاہ کر دوں گا۔"
-چیئرمین پاکستان پیپلز پارٹی بلاول بھٹوزرداری کا صحافیوں کے ساتھ مزاحیہ اندازِ گفتگو pic.twitter.com/KnNmctWfvL— PPP (@MediaCellPPP) February 2, 2019
गौरतलब है कि पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा, सिंध, बलूचिस्तान और पंजाब प्रांत हैं। बिलावल भुट्टो पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टे के बेटे हैं। उनके पिता आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके बिलावल भुट्टो अब 30 साल के हो चुके हैं। ऐसे में वहां की मीडिया कई मौकों पर उनकी शादी को लेकर सवाल पूछती रहती है।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App