पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर भीषण हमला किया है। इस हमले में 13 अफगानी नागरिकों की मौत हो गई है। मरने वालों में 11 बच्चे शामिल हैं। मंगलवार देर रात पाकिस्तान की सेना के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन करते हुए आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाकर भारी बमबारी की। वहीं अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना के हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।
अफगानिस्तान के तीन प्रांतों पर बमबारी
अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के कुनार, खोसत और पक्तिका प्रांत को निशाना बनाया। अफगानिस्तान के अनुसार रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया और आम नागरिकों के घरों पर बमबारी की गई, जिससे कई घर तबाह हो गए।
13 लोगों की मौत
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बताया कि 13 लोग मारे गए हैं और सभी को शहीद घोषित किया गया है। मरने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल है। वहीं इन हमलों में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र में चर्चा
इससे पहले न्यूज़ एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला किया। भारत ने पाकिस्तान पर अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ ‘ट्रेड और ट्रांज़िट टेररिज़्म’ करने का आरोप लगाया और अफ़गान इलाके में उसके एयरस्ट्राइक की निंदा की। साथ ही भारत ने कहा कि नरसंहार को मिलिट्री ऑपरेशन का रूप देने से ज़िम्मेदार लोग बरी नहीं हो जाते।
अफ़गानिस्तान के हालात पर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मीटिंग में बोलते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि पाकिस्तान के मिलिट्री हमलों से बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं और उन्हें तकलीफ़ हुई है। उन्होंने कहा, “अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ पाकिस्तान के मिलिट्री एयरस्ट्राइक के कैंपेन से बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं और अफ़गान लोगों को तकलीफ़ हो रही है। इससे अफ़गानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है और इलाके की शांति और स्टेबिलिटी के लिए खतरा बढ़ा है। भारत इन हमलों की कड़ी निंदा करता है और इन्हें इंटरनेशनल लॉ, UN चार्टर और देश की संप्रभुता का खुला उल्लंघन मानता है।”
यह भी पढ़ें: होर्मुज जलमार्ग के पास अमेरिका का अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश
होर्मुज जलमार्ग के पास अमेरिका का अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है कि इस हादसे में दो पायलटों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। ईरान और इजरायल के बीच लगातार हमले हो रहे हैं और क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
