Pakistan-Israel War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। तालिबान के ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान ने अब जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तान ने कंधार में स्थित एक अफगानी सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक के जरिए बड़ा हमला किया है। पाकिस्तान का कहना है कि तालिबानी सेना के ड्रोन अटैक में नागरिक क्षेत्रों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था।
अफगानिस्तान की तरफ से रातभर पाकिस्तान की तरफ ड्रोन अटैक किए गए थे। इसके चलते पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की निंदा की थी और काबुल को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि काबुल ने हमारे नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश करके सहनशक्ति की सीमा रेखा को पार कर दिया है।
पाकिस्तान ने बंद किया था एयर स्पेस
पाकिस्तान की सेना ने कहा कि अफगानिस्तान के ड्रोन हमलों को रोक दिया गया था, क्योंकि साधारण ड्रोन थे। हालांकि ड्रोन के गिरने वाले मलबे से क्वेटा में दो बच्चे और कोहाट और रावलपिंडी में नागरिक घायल हो गए। पाकिस्तान के डिफेंस सोर्सेज ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया कि ड्रोन का पता चलने पर राजधानी इस्लामाबाद के आसपास के हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।
इस्लामाबाद ने काबुल पर लगाए आरोप
इस्लामाबाद ने कहा कि कंधार स्थित इस सुविधा केंद्र का इस्तेमाल ड्रोन हमलों को अंजाम देने और सीमा पार विद्रोही गतिविधियों के अड्डे के रूप में किया गया था। यह झड़प उस संघर्ष का हिस्सा है, जो कि फरवरी के अंत से लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तान ने उन लोगों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था जिनके बारे में उसका कहना था कि वे अफगान धरती पर शरण लिए हुए पाकिस्तानी तालिबान लड़ाके थे।
अफगानिस्तान ने खारिज किए आरोप
इस्लामाबाद, काबुल पर ISIL (ISIS) समूह के खुरासान प्रांत से जुड़े संगठन के लड़ाकों को पनाह देने का भी आरोप लगाता है। दूसरी ओर तालिबान सरकार ने दोनों आरोपों से इनकार किया है। गुरुवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक पाकिस्तान द्वारा काबुल और अफगानिस्तान के पूर्वी सीमावर्ती प्रांतों पर किए गए हमलों के बाद ड्रोन हमले हुए।
पाकिस्तानी हमलों में राजधानी में चार लोग मारे गए , जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, और पूर्वी प्रांत में दो अन्य लोग मारे गए।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में कर्मचारियों की तनख्वाह में 5 से 30% तक की कटौती, शहबाज शरीफ सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। शरीफ सरकार ने सरकारी और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों की तनख्वाह में 5 से 30% तक की कटौती कर दी है। यह फैसला प्रधानमंत्री शरीफ की अध्यक्षता में आयोजित हुई हाई लेवल की बैठक में लिया गया। पढ़िए पूरी खबर..
