पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य टकराव एक बड़े युद्ध में तब्दील हो गया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में जो हमले किए थे उसका जवाब तालिबानी सेना की तरफ से करारा जबाव मिल रहा है। दिन के उजाले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में जो हमले किए थे, उसके बाद से तालिबान चुप नहीं बैठा है बल्कि अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से ही वीडियोज शेयर किए गए, जिसमें तालिबान ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमले के सबूत जारी किए हैं लेकिन उनकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।
बता दें कि इससे पहले अफगानिस्तान भर में पाकिस्तान ने व्यापक हवाई बमबारी की, जिसमें 29 स्थानों को निशाना बनाया गया। डॉन अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान ने दावा किया है उसकी सेना ने अफगानिस्तान के 297 लड़कों को मार गिराया है, जबकि 89 अफगानिस्तानी चेकपोस्ट तबाह कर दी गई है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव की हर ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट काम के साथ...
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के नौशेरा इलाके में स्थित पाकिस्तानी सेना की आर्टिलरी ट्रेनिंग स्कूल के पास आज दोपहर में दो बड़े ड्रोन हमले अफगानिस्तान की सेना ने किए, पहले हमले में आर्टिलरी ट्रेनिंग स्कूल में बना एग्जामिनेशन हॉल तहस नहस हो गया और दूसरे हमले में ड्रोन पाकिस्तानी सेना की आर्टिलरी ट्रेनिंग स्कूल के पास जाकर गिरा।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं हस्तक्षेप करूंगा। लेकिन मेरे पाकिस्तान के साथ बहुत-बहुत अच्छे संबंध हैं। उनके पास एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं, एक बेहतरीन जनरल हैं। उनके पास एक शानदार नेतृत्व है। वे उन लोगों में से हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान इस समय बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
Pakistan Afghanistan Conflict LIVE: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की अपील- तत्काल युद्धविराम की मांग
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल में भड़की भीषण झड़पों के बीच संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने तुरंत संघर्ष विराम की अपील की है। पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों के बीच हिंसा के बढ़ते स्तर पर गहरी चिंता जताई। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हो रही हिंसा और उससे आम नागरिकों पर पड़ रहे असर को लेकर बेहद चिंतित हैं। प्रवक्ता के अनुसार, महासचिव ने तत्काल शत्रुता समाप्त करने का आह्वान किया है और दोनों पक्षों से अपील की है कि वे अपने मतभेदों को बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाएं।
Pakistan Afghanistan Conflict LIVE: ईयू ने दी दोनों देशों को नसीहत
यूरोपीय यूनियन ने भी तनाव कम करने के लिए दोनों पक्षों से तत्काल कदम उठाने की मांग की है। ईयू ने अपने बयान में कहा कि हम सभी पक्षों से तत्काल शत्रुता खत्म करने और एक-दूसरे पर हमले रोकने की मांग करते हैं। यदि यह युद्ध नहीं रुका तो क्षेत्र को गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ेगा। बयान में कहा गया है कि 'ईयू चाहता है कि धमकी देने अथवा हमला करने के लिए अफगान की जमीन का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। अफगानिस्तान को अपने यहां मौजूद आतंकवादी समूहों पर कार्रवाई करनी चाहिए।'
Pakistan Afghanistan Conflict LIVE: संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने जताई अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्ध पर चिंता
पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने चिंता जताई है। गुटरेस ने दोनों पक्षों से बातचीत शुरू करने और हिंसा पर रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस हिंसा से निर्दोष लोग प्रभावित हो रहे हैं। गुटरेस ने तत्काल सीजफायर लागू और अतंरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की मांग की है।
Pakistan Afghanistan Conflict LIVE: अफगानिस्तान में 9 नागरिकों की मौत
टोलो न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि असादाबाद शहर के डोनडोनो इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई फायरिंग में नौ नगारिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों ने मीडिया आउटलेट को बताया कि पाकिस्तानी सेना के गोले लोगों के घरों पर गिरे। लोगों की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।
Pakistan Afghanistan Conflict LIVE: अफगानी लड़ाकों ने गिराया पाकिस्तानी जेट, जिंदा पकड़ा पायलट
कथित तौर पर अफगानी लड़ाकों ने नांगरहार में पाकिस्तानी विमान को मार गिराया और पायलट को जिंदा पकड़ लिया। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि ये प्लेन कौन सा है।
Pakistan Afghanistan Conflict LIVE: पाकिस्तान ने मारे 330 अफगानी लड़ाके
पाकिस्तान के मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया है कि पाकिस्तानी हमलों में 330 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना ने अब तक अफगानिस्तान की 104 चौकियों को भी नष्ट कर दिया है।
Pakistan Afghanistan Conflict LIVE: यूएई ने संयम बरतने की सलाह
संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों को संयम बरतना चाहिए, तनाव कम करना चाहिए और स्थिति को और बिगड़ने से रोकना चाहिए।
Pakistan Afghanistan Conflict LIVE: पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध के बीच आया जॉर्डन का बयान
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हिंसा बढ़ने के बीच, जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने सभी राजनयिक उपायों के माध्यम से संघर्ष को सुलझाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युद्ध ने लोगों के जीवन पर भारी असर डाला है और कई लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के प्रवक्ता, राजदूत फुआद अल-मजाली ने शांतिपूर्ण तरीकों से संघर्षों और विवादों को सुलझाने के उद्देश्य से किए जा रहे सभी राजनयिक प्रयासों के लिए राज्य के समर्थन की पुष्टि की, और संयम बरतने, संवाद की भाषा को प्राथमिकता देने और राज्यों की संप्रभुता और अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने में योगदान दिया जा सके।
तालिबान सरकार अवैध- पाकिस्तान के सूचना मंत्री
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को अवैध करार दिया। उन्होंने कहा कि इस शासन को जनता का समर्थन नहीं है और इसने अपने नागरिकों के बुनियादी अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार अपने स्वार्थों को साधने के लिए धर्म का विकृत रूप धारण कर रही है।
55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया- तालिबान
तालिबान ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज़ में कहा कि उसने रात भर चले अभियानों में कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। अफ़गान सरकार ने भी दो पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर कब्ज़ा करने का दावा किया। तालिबान के बयान में कहा गया, "कुल 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो ठिकाने और 19 चौकियां कब्ज़े में ली गईं। ये हमले पक्तिका, पक्तिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों के पास, डूरंड रेखा के किनारे स्थित पाकिस्तानी सैन्य बलों को निशाना बनाकर किए गए थे। इन अभियानों में निर्धारित उद्देश्यों को योजना के अनुसार हासिल कर लिया गया और आधी रात को इस्लामिक अमीरात के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के आदेश पर लड़ाई बंद कर दी गई।"
पाक की तालिबान को चेतावनी
अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, "मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं। दमनकारी अफगान तालिबान शासन को एक स्पष्ट विकल्प चुनना होगा - टीटीपी, बीएलए, दाएश, अल-कायदा, आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों और पाकिस्तान के बीच चुनाव करना होगा। पाकिस्तान पहले भी यह स्पष्ट कर चुका है, यह कोई नई बात नहीं है। यह ज्ञात हो कि हमारा चुनाव बिल्कुल स्पष्ट है - पाकिस्तान हमेशा सर्वोपरि रहेगा।"
पाक का बड़ा दावा
पाकिस्तान ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में उसके हमलों में अब तक 274 तालिबान लड़ाके मारे गए हैं।
कराची में हाई अलर्ट
कराची पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार कराची के अतिरिक्त महानिरीक्षक आज़ाद खान ने कहा है कि पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रवक्ता के बयान में कहा गया, "पुलिस प्रमुख ने सभी संवेदनशील प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों, महत्वपूर्ण इमारतों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।"
अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में अफगान व्यक्ति घायल
अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में पाकिस्तानी और अफगान सेनाओं के बीच हुई गोलीबारी के बाद एक घायल अफगान व्यक्ति का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: तुर्की के विदेश मंत्री ने कतर और सऊदी अरब के साथ चर्चा की
एएफपी ने एक तुर्की राजनयिक सूत्र के हवाले से बताया कि तुर्की के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर दोनों देशों के समकक्षों, कतर और सऊदी अरब के साथ चर्चा की।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: खैबर पख्तूनख्वा में हाई अलर्ट
डॉन अखबार ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाक-अफगान सीमा पर तनाव के मद्देनजर खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मंद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शेख बाबा इलाके में एक एफसी शिविर के पास अफगान पक्ष से तीन तोप के गोले दागे गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: तोरखम सीमा के पास रॉकेट लॉन्चर ले जाते हुए तालिबान सैनिक
27 फरवरी, 2026 को पाकिस्तानी और अफगान बलों के बीच गोलीबारी के बाद, अफगानिस्तान में तोरखम सीमा के पास एक वाहन में रॉकेट लॉन्चर ले जाते हुए तालिबान सैनिकों की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: रूस ने मतभेद सुलझाने का आह्वान किया
रूस की समाचार एजेंसी आरआईए के अनुसार, रूसी विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से तत्काल हमले रोकने और मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया है।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: पाकिस्तान ने ग़ज़ब लिल हक ऑपरेशन शुरू किया
पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने सीमा पार से हुई अनउकस्ड गोलीबारी के जवाब में "ग़ज़ब लिल हक" नामक एक अभियान शुरू किया है।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: बच्चे, महिलाएं और बूढ़े लोग भाग रहे थे- गैंडर खान
तोरखम के पास ओमारी शिविर में लौटे लोगों ने रात भर चले मोर्टार हमले के बाद अराजक और भयावह दृश्यों के बारे में बताया। 65 साल के लौटे हुए गैंडर खान ने एएफपी को बताया, “बच्चे, महिलाएं और बूढ़े लोग भाग रहे थे। मैंने खून देखा, जिससे दो-तीन बच्चे और दो-तीन महिलाएं घायल हो गईं,” वे तंबुओं की कतारों के बीच खड़े थे।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: पाकिस्तान की 19 चौकियों को अफगानिस्तान ने किया तबाह
अफगानिस्तान में तालिबान अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने देश के पूर्व और दक्षिण-पूर्व में पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर जवाबी हमले किए हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने बीबीसी को बताया कि अफगान बलों ने पाकिस्तान की 19 सीमा चौकियों को नष्ट कर दिया है और कई पाकिस्तानी सैनिकों को हिरासत में लिया है।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: तालिबान के प्रवक्ता ने क्या बताया
तालिबान के प्रवक्ता ने शुक्रवार को BBC को बताया कि अफगान तालिबान शासन के खिलाफ 'खुली जंग' के तहत पाकिस्तानी हमलों में कंधार प्रांत के दमन जिले में एक लक्ष्य को निशाना बनाया गया है।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने शांति की अपील की
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने गुरुवार को सीमा संघर्ष और घातक हवाई हमलों के बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बातचीत की अपील की।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: रूस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से मतभेद सुलझाने का आग्रह किया
रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से शुक्रवार को आरआईए समाचार एजेंसी ने बताया कि रूस ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से सीमा पार हमलों को तुरंत रोकने और कूटनीति के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया है।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: चीन ने गहरी चिंता व्यक्त की
रॉयटर्स ने शुक्रवार को बताया कि चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हाल ही में बढ़े तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है, जहां तालिबान द्वारा पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी हमले किए जाने के बाद झड़पें हुईं। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि बीजिंग अपने स्वयं के चैनलों के माध्यम से संघर्ष में मध्यस्थता कर रहा है और दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: तोरखम सीमा चौकी के पास गोलीबारी
समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि शुक्रवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच महत्वपूर्ण तोरखम सीमा चौकी के पास गोलीबारी और गोलाबारी की आवाजें सुनाई दीं, क्योंकि दोनों पड़ोसी देश घातक संघर्ष में उलझे हुए थे। सुबह लगभग 9:30 बजे (0500 जीएमटी) से सीमा के अफगान हिस्से से गोलाबारी की आवाजें सुनाई देने लगीं, जिसके बाद सीमा पार झड़पें फिर से शुरू हो गईं, जबकि दूर से गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं।
Pakistan-Afghanistan Conflict LIVE: हमें एक जोरदार धमाका सुनाई दिया- काबुल के एक निवासी ने बताया
काबुल के जिला 6 में स्थित दश्ती बरची के एक निवासी ने बीबीसी को बताया कि हमलों में से एक के कारण हुए विस्फोट से उसका घर बुरी तरह हिल गया। उन्होंने कहा, "पहले तो हमें लगा कि यह भूकंप है, क्योंकि कुछ दिन पहले काबुल में भूकंप आया था। फिर हमें एक जोरदार धमाका सुनाई दिया।"
अफगान आक्रमण का जवाब साहस से देंगे- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई
पाकिस्तान के हमलों के बीच अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा कि देश "हर परिस्थिति में पूरी एकता के साथ अपनी प्यारी मातृभूमि की रक्षा करेगा और साहस के साथ आक्रामकता का जवाब देगा।" उन्होंने X कार्यक्रम में कहा, “पाकिस्तान खुद को हिंसा और बम विस्फोटों से मुक्त नहीं कर सकता – ये समस्याएं उसने खुद ही पैदा की हैं – बल्कि उसे अपनी नीति बदलनी होगी और अफगानिस्तान के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध, सम्मान और सभ्य संबंधों का मार्ग चुनना होगा।”

