अफगान सीमा पर पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक देखने को मिली है। इस कार्रवाई में अब तक 19 मौतें हो चुकी हैं। ताजा बयान में पाकिस्तानी आर्मी ने बोला है कि हमले के जरिए सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाने पर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीटीपी के ठिकानों पर ये हमले हुए हैं।

पाकिस्तानी वायुसेना के मुताबिक उन्होंने तहरीक ए ताबिलान पाकिस्तान के कई ठिकानों पर बमबारी की। इस कार्रवाी के दौरान एफ-16 और जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल हुआ। बड़ी बात यह है कि पक्तिका प्रांत के एक बरमल जिले के मदरसे पर भी बमबारी हुई है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि पिछले दो उनके मुल्क में जो आत्मघाती हमले हुए थे, उसके तार सीधे-सीधे टीटीपी और इस्लामिक स्टेट खोरासान से जुड़ रहे थे, ऐसे में इन संगठनों के आतंकी ठिकानों को ही निशाने पर लिया गया।

पाकिस्तान की सेना ने अफगान सरकार से भी अपील है कि वो अपनी जमीन पर इस प्रकार के संगठनों को बढ़ावा ना दे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। अब एक तरफ पाकिस्तान की सेना ने एयरस्ट्राइक कर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है तो वहीं दूसरी तरफ तालिबान सरकार ने इसे एक कायराना हमला बता दिया है, यहां तक कहा है कि मासूम बच्चों को महिलाओं को निशाने पर लिया गया है। दावा तो यहां तक हुआ है कि एक ही परिवार के 19 लोगों को इस एयरस्ट्राइक में मार दिया गया है।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने जोर देकर बोला है कि पाकिस्तान से इस हमले का बदला जरूर लिया जाएगा। अभी के लिए तालिबानी प्रशासन नुकसान का जायजा ले रहा है और उसी आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

तालिबानी सेना के प्रवक्ता ने एक जारी बयान में कहा कि पाकिस्तानी सेना ने फिर से अफगान क्षेत्र की सीमा घुसपैठ की। बीती रात नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए हैं। अपनी आंतरिक सुरक्षा की नाकामियों को छिपाने के लिए पाकिस्तान ऐसे हमलों का सहारा ले रहा है।