नेपाल के धाडिंग जिले में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पोखरा से राजधानी काठमांडू आ रही एक यात्री बस पृथ्वी राजमार्ग पर गजुरी के पास त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब बस काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम की ओर बढ़ रही थी। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी और सीधे नदी में समा गई।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्ट के अनुसार दुर्घटनास्थल से अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में एक पुरुष यात्री न्यूजीलैंड का नागरिक भी शामिल है। हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी और काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में जापान और नीदरलैंड की एक-एक महिला भी शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बस में 40 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अंधेरी रात और नदी का तेज बहाव राहत कार्य में चुनौती बनकर सामने आया, लेकिन सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से रातभर बचाव अभियान चलाया। क्रेन और अन्य उपकरणों की सहायता से बस तक पहुंचने और यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हालांकि पुलिस ने कहा है कि हादसे के सही कारणों का पता विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा। इस हादसे के बाद पहाड़ी राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- अजित पवार विमान हादसा: 28 फरवरी या उससे पहले

केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री और पुणे के सांसद मुरलीधर मोहोल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) नेता अजित पवार की जान लेने वाले विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट 28 फरवरी को या उससे पहले जारी की जाएगी। पवार और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को बारामाती हवाई अड्डे के निकट एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक