नेपाल एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया। भारी ट्रोलिंग के बाद ना सिर्फ नेपाल एयरलाइंस को अपनी विवादित पोस्ट डिलीट करनी पड़ी बल्कि उसने माफी भी मांगी। भारत के कई लोगों ने एक्स पर नेपाल एयरलाइंस को आड़े हाथों लेने का काम किया था। भोजपुरी स्टार खेसाली लाल यादव ने भारत सरकार से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की।

कुछ दिन पहले नेपाल एयरलाइंस ने फ्लाइट नेटवर्क मैप में एक बड़ी चूक की थी। उसने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बता दिया था। भारत ने इसे सीध संप्रभुता का उल्लंघन बताया और नेपाल एयरलाइंस के खिलाफ एक्शन की मांग की। नेपाल एयरलाइंस ने इस विवाद के बाद माफी मांगी है।

नेपाल एयरलाइंस ने क्या सफाई दी?

एयरलाइन ने जारी बयान में कहा, “सोशल मीडिया चैनल पर हमारी भूल के लिए हम माफी मांगते हैं। जो मैप दिखाया गया था, उसमें कई गलतियां थीं, उसमें सीमाओं को उस तरह से दर्शाया गया था जो नेपाल का आधिकारिक स्टैंड नहीं है। हमने तुरंत उस पोस्ट हो हटा दिया है और एक आतंरिक रिव्यू भी किया जा रहा है। हम अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्तों की पैरवी करते हैं और किसी भी तरह की गलती के लिए माफी चाहते हैं।

इस माफी पर खेसाली लाल यादव ने कहा कि माय डियर नेपाल एयरलाइंस,पोस्ट डिलीट करके भाग जाने से काम नहीं चलेगा। जवाब देना पड़ेगा। माफी मांगिए या फिर मंशा बताइए कि क्यूं ऐसा किए? इतना शांत और अच्छा पड़ोसी आखिर किस मजबूरी में ऐसा गलती करने लगा?

ये भी पढ़ें-ओडिशा में जनगणना कर्मी सर्मिष्ठा साहू की जमीनी कहानी