FlyDubai Pilot Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने को-पायलट द्वारा उन किए गए हमले को विवरण विस्तार से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिया है। उन्होंने बताया कि वो ओमानी को-पायलट प्रार्थना के लिए उठा था लेकिन फिर उसने अचानक हमला शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले इतनी तीव्रता से किए गए कि उन्हें धुंधला दिखने लगा था।

दरअसल, फ्लाईदुबई के स्मित मच्छार का दुबई में इलाज चल रहा है। ऐसे में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो कॉल के जरिए स्मित से बातचीत की। उन्होंने स्मित मच्छार को इजरायल, भारत और पूरी दुनिया का हीरो बताया, जबकि स्मित ने नेतन्याहू को बातचीत में हाईजैक की घटना की पूरी कहानी बताई।

प्रार्थना के लिए उठा और हमला कर दिया…

स्मित मच्छार ने इजरायली पीएम से बातचीत में हमले को लेकर बताया, “को पायलट प्रार्थना करने के लिए उठा और पीछे की तरफ चला गया। सम्मान के तौर पर मैंने पीछे नहीं देखा। कुछ ही मिनट बाद मुझे एक चोट लगी। मुझे लगा प्लेन को कुछ हुआ है। तभी पीछे से एक के बाद एक कई हमले हुए, उस वक्त मुझे समझ आया कि यह वही (को पायलट) है।”

‘मैंने दरवाजा खोला और…’

स्मित मच्छार ने कहा कि इसके बाद वह उसे हटाते हुए पीछे की तरफ मुड़े और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, लेकिन ओमानी पायलट ने उसे फिर से बंद कर दिया। इसके बाद वह फ्लोर पर गिर पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत धुंधला दिखाई देने लगा था।

मच्छार ने नेतन्याहू को बताया, “मैं जमीन पर पड़ा हुआ था। उसी वक्त मुझे लगा कि दरवाजा खोलने का मेरे पास एक मौका और है। इसके बाद मैंने वह खोल दिया। लोग बाहर इंतजार कर रहे थे। इसके बाद मैंने देखा कि लोग तेजी के साथ अंदर आ गए।”

इजरायल आने का दिया न्योता

जब स्मित मच्छार ने वो पूरी कहानी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सुनाई तो वे स्मित के फैन हो गए। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्मित की तारीफ करते हुए कहा कि आप इजरायल और भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सच्चे हीरो हैं। कैप्टन स्मित मच्छार से बात करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने उन्हें पीएम मोदी संग इजरायल आने का न्योता दिया।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह उन्हें और पीएम मोदी को सम्मान के तौर पर इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर सेलिब्रेटरी फ्लेम के लिए आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि ऐतिहासिक रूप से इजरायल का स्वतंत्रता दिवस 14 मई को पड़ता है लेकिन इजरायल अपने स्वतंत्रता दिवस (हात्जमाउत) को हिब्रू पंचांग के इयार महीने के 5वें दिन मनाता है।

यह भी पढ़ें: कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट का नाम आया सामने, 2024 में कट्टरपंथी सोच के चलते हुआ था बैन

फ्लाई दुबई फ्लाइट संख्या FZ1073 को हाईजैक करने की कोशिश के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले उन्हीं के को पायलट यानी हमलावर की पहचान हो गई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को पायलट की पहचान हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है जो कि ओमान का नागरिक है। हालांकि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले ही उसकी नागरिकता की पुष्टि कर दी थी। पढ़िए पूरी खबर…