अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। व्हाइट हाउस से दिए एक बयान में मेलानिया ने कहा कि ये ‘आरोप पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत’ हैं और ‘उन्हें बदनाम करने की साजिश’ हैं।

मेलानिया ट्रंप ने कहा कि उनका कभी भी जेफरी एप्स्टीन या उनके सहयोगी घिसलीन मैक्सवेल के साथ कोई रिश्ता नहीं रहा और मैक्सवेल के साथ उनका केवल सामान्य (औपचारिक) बातचीत था।

मेलानिया कहा, “मुझे बदनाम करने के लिए मेरा नाम जेफ्री एप्स्टीन से जोड़ने वाले झूठ अब यहीं खत्म हो जाने चाहिए। मेरे बारे में झूठ बोलने वाले लोगों में कोई नैतिकता, विनम्रता और सम्मान का भाव नहीं है। मुझे उनकी अज्ञानता पर आपत्ति नहीं है। लेकिन मैं मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की उनकी दुर्भावनापूर्ण कोशिशों को सिरे से खारिज करती हूं।”

उन्होंने कहा, ”मैं कभी जेफरी एप्स्टीन की दोस्त नहीं रही। डोनाल्ड ट्रंप और मुझे कभी-कभी एप्स्टीन के साथ एक ही पार्टियों में बुलाए जाने का न्योता मिलता था क्योंकि न्यूयॉर्क सिटी में जान-पहचान वाले लोगों के बीच आपस में इस तरह मिलना आम है। स्पष्ट रूप से कहूं तो मेरा कभी एप्स्टीन या उसकी सहयोगी घिसलीन मैक्सवेल के साथ कोई संबंध नहीं रहा।”

ट्रंप के लिए राजनीतिक मुसीबत

डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता से बाहर रहने के दौरान जेफरी एप्स्टीन से जुड़े षड्यंत्रों को हवा दी। व्हाइट हाउस में ट्रंप की वापसी के बाद एप्स्टीन का यह मामला राष्ट्रपति के लिए एक लगातार राजनीतिक समस्या बन गया है।

कई कानूनी और आपराधिक मामलों में मिले साक्ष्यों ने यह उजागर किया है कि एप्स्टीन के राजनीति, फाइनेंस और व्यापार जगत के कई प्रमुख लोगों से संबंध थे। 2008 में एप्स्टीन को वेश्यावृत्ति से जुड़े आरोपों (जिसमें एक नाबालिग को शामिल करने का आरोप भी था) में दोषी ठहराया गया था।

जेफरी एप्स्टीन से जुड़ी न्याय विभाग द्वारा जारी फाइलों में 2002 का एक ईमेल शामिल है जो मेलानिया ट्रंप ने घिसलीन मैक्सवेल को एप्स्टीन पर एक मैगज़ीन के आर्टिकल के बारे में भेजा था। उस ईमेल में लिखा था, ”आप बहुत अच्छी लग रही हैं।” मेलानिया ट्रंप ने गुरुवार को कहा, ”मैं एपस्टीन की पीड़िता नहीं हूं।”

उन्होंने कांग्रेस से अपील करते हुए कहा कि एप्स्टीन द्वारा पीड़ित महिलाओं के लिए सार्वजनिक सुनवाई (public hearing) आयोजित की जाए और इसमें पीड़ितों पर ध्यान केंद्रित किया जाए।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका एप्स्टीन के साथ उनका संबंध 2000 के दशक के मध्य में खत्म हो गया था और उन्हें कभी भी इस कारोबारी द्वारा किए गए यौन शोषण के बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि, न्याय विभाग द्वारा पहले जारी रिकॉर्ड बताते हैं कि ट्रंप ने 1990 के दशक में एप्स्टीन के विमान में कई बार यात्रा की थी। ट्रंप ने कई बार इ बात को नाकर दिया है।

जब एप्स्टीन पर पहली बार यौन दुराचार के आरोप लगे तो ट्रंप ने पाम बीच के पुलिस प्रमुख को फोन करके कहा था, ”सबको पता है कि वह यह कर रहा था।” एफबीआई के एक इंटरव्यू रिकॉर्ड में यह जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स में 5,000 साल पुरानी ‘मालिश तकनीकों’ और भारत के आयुर्वेद का जिक्र

अमेरिका के न्याय मंत्रालय की ओर से जारी की गईं एपस्टीन फाइल्स में ‘मालिश तकनीकों’ और भारत के आयुर्वेद के संदर्भ मिले हैं। न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी हजारों फाइल्स को जारी किया है। एपस्टीन ने 2019 में मैनहट्टन जेल में आत्महत्या कर ली थी। उस पर दर्जनों नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण और तस्करी करने का आरोप था। पढ़ें पूरी खबर…