अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि भारत आर्थिक रूप से अविश्वसनीय तरक्की कर रही है और एक प्रभावशाली वैश्विक शक्ति के तौर पर उभर रहा है।
व्हाइट हाउस में न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत को अमेरिकी के सबसे करीबी रणनीतिक साझेदारों में से एक मानता है और उन्होंने पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीत मजबूत रिश्तों पर भी जोर दिया।
पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक- मार्को रुबियो
मार्को रुबियो ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके किए गए कामों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।”
अमेरिकी विदेश सचिव ने आगे कहा, “वे ऐसे देश का नेतृत्व कर रहे हैं जो आर्थिक रूप से जबरदस्त तरक्की कर रही है और सचमुच एक वैश्विक ताकत के तौर पर उभर रहा है। एक ऐसा देश जिसकी वैश्विक स्तर पर लिए जाने वाले फैसलों में अहम भूमिका बढ़ती जा रही है।”
मार्को रुबियो ने कहा कि दुनिया में भारत के बढ़ते असर ने अमेरिका के साथ उसके रिश्तों को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा, “भारत, अमेरिका का बहुत करीबी पार्टनर और सहयोगी है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच रिश्ते इससे ज्यादा करीबी नहीं हो सकते और मुझे लगता है कि कूटनीति में यह बहुत अहम है।”
भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र
भारत और अमेरिका को दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना लोकतंत्र बताते हुए मार्को रुबियो ने कहा कि दोनों देशों की सोच और मूल्य एक जैसे हैं, जिससे सहयोग के बहुत सारे मौके मिलते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी बहुत-सी बातें एक जैसी हैं और हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।”
कई मामलों में हमारी सोच एक जैसी है- मार्को
मार्को रुबियो ने इकॉनमी, सप्लाई चेन, जरूरी मिनरल्स, एनर्जी, सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी को उन अहम क्षेत्रों के तौर पर बताया जहाँ भारत और अमेरिका अपना सहयोग बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, “ये सभी ऐसे मुद्दे हैं जो हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं। कई मामलों में हमारी सोच एक जैसी है।”
उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय की भी तारीफ़ की और उन्हें दोनों देशों के बीच “एक अतिरिक्त कड़ी” बताया। जब उन्हें बताया गया कि वे भारतीय-अमेरिकियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, तो मार्को रुबियो ने जवाब दिया, “अरे, बहुत बढ़िया। यह सुनकर मुझे खुशी हुई। मैं इसकी बहुत कद्र करता हूँ। यह एक ऐसा समुदाय है जिसने हमारे देश को कई तरह से समृद्ध किया है।”
यह भी पढ़ें: मार्को रुबियो के बयान पर शशि थरूर ने जताई हैरानी, बोले- कोई ‘दोस्त’ इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है?
अमेरिकी सेना की ओर से भारतीय जहाजों पर हुए हमले पर अमेरिकी के विदेश सचिव मार्को रुबियो के बयान को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हैरानी जताई है। शशि थरूर ने कहा कि अमेरिका का आधिकारिक बयान पढ़कर उन्हें गहरा धक्का लगा है। कांग्रेस सांसद ने पोस्ट में अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिस का स्क्रीनशॉट भी लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
