अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो 23 मई को तीन दिवसीय दौर पर भारत आ रहे हैं। यह उनका अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और एनएसए बनने के बाद पहला भारत दौरा होगा।

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता थॉमस “टॉमी” पिगॉट द्वारा जारी बयान के अनुसार, मार्को रुबियो अपनी भारत यात्रा के दौरान कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली जाएंगे।

इस बयान में यह भी जानकारी दी गई कि मार्को रुबियो वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर चर्चा की जाएगी।

क्वाड देशों की हो सकती है बैठक

इसके अलावा मार्को रुबियो क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा ले सकते है। सूत्रों ने बताया कि मार्को रुबियो जब भारत में होंगे, उसी समय ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों के यात्राएं तय निर्धारित करने की तैयारियां चल रही हैं।

अगर इस साल बाद में क्वाड नेताओं की समिट होती है तो यह भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के दौरान उपजे तनाव को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा क्वाड समूह को लेकर जो सवाल उठ रहे थे, उन्हें भी दूर कर सकती है।

दिल्ली में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ले सकते हैं हिस्सा

भारत यात्रा के दौरान मार्को रुबियो राजधानी दिल्ली में अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे एक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। पहले उनके सिर्फ दिल्ली आने की जानकारी थी लेकिन अब उनकी यात्रा में कोलकाता, आगरा और जयपुर को भी शामिल किया गया है।

रुबियो के लगातार संपर्क में हैं जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर मार्को रुबियो के लगातार संपर्क में है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पिछले महीने वाशिंगटन डीसी की यात्रा क दौरान मार्को रुबियो से मुलाकात की थी। मार्को रुबियो की इस यात्रा के बारे में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने पिछले महीने जानकारी दी थी। सर्जियो गोर भी विक्रम मिसरी और मार्को रुबियो के बीच हुई मीटिंग में शामिल हुए थे। 

यह भी पढ़ें: जब अजित डोभाल ने अमेरिका को सुनाई थी खरी-खरी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने अमेरिका को कुछ माह पहले स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि भारत दबाव में नहीं आएगा, वह ट्रेड डील समझौते के लिए डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल खत्म होने का इंतजार कर लेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें