Mali Terrorist Attack: पश्चिम अफ्रीकी देश माली में लगातार जारी हमलों के चलते अव्यवस्था बढ़ रही है और अब बड़ा हमला देश के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा पर भी हुई, जिसमें उनकी और उनके परिजनों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हमले में सादियों के अलाव उनकी दूसरी पत्नी और दो पोते-पोतियों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री के घर पर उन्हें बम धमाकों में निशाना बनाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, माली में तुआरेग विद्रोहियों और अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन ने देश के कई हिस्सों में एकसाथ हमला किया। इन हमलों को पिछले कई सालों में सबसे बड़ा और सबसे संगठित अटैक बताया जा रहा है। अधिकतर हमले बामाको के आसपास और सोने की खदानों वाले क्षेत्रों में किए गए।

मिलिट्री बेस पर किए बड़े हमले

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने बामाको के बाहर स्थित काटी मिलिट्री बेस पर कई धमाके किए। रक्षा मंत्री सादियो कैमारा इसी जगह पर रहते थे। ऐसे में उनके घर पर हुए हमले में उनकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि माली में शुरुआत से ही स्थिति बेहद नाजुक थी। इस साल 2020-21 में सेना ने सत्ता संभालते समय वादा किया था कि देश में सुरक्षा बहाल की जाएगी। लेकिन अब जब इतना बड़ा हमला हो गया है कि सरकार की मुसीबत बढ़ गई है।

बड़ी प्लानिंग कर रहा विद्रोही संगठन

बता दें कि माली में पहले हुए शांति समझौते टूट चुके हैं, जिसके चलते आतंकी समूह और बागी वापस मजबूत हो चुके हैं। ऐसे में कई जगहों पर एकसाथ हमलों ने बता दिया है कि ये संगठन मिलकर कुछ बड़ा करने वाले हैं।

बता दें कि पहले आतंकी केवल दूरदराज के क्षेत्रों में अटैक करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने बामाको के साथ ही उसके आसपास एक मिलिट्री बेस पर भी हमला किया। इसमें रक्षा मंत्री की मौत हुई है और देश के कई अन्य शहरों में बम धमाके हुए हैं।

अमेरिका-ईरान वार्ता: ट्रंप का दूत भेजने से इनकार, ओमान गए ईरानी विदेश मंत्री अरागची फिर आए इस्लामाबाद

पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व द्वारा तेहरान और वाशिंगटन के बीच युद्धविराम वार्ता को फिर से शुरू करने के प्रयासों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची रविवार को फिर से इस्लामाबाद पहुंचे। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, अरागची शनिवार देर रात पाकिस्तान की राजधानी से रवाना हो गए थे। इससे दूसरे दौर की संभावित वार्ता को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, वह मॉस्को जाने से पहले इस्लामाबाद लौट आए। पढ़िए पूरी खबर