कोलंबिया के पूर्वोत्तर में नॉर्टे डी सैंटेंडर प्रांत के ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक सांसद समेत सभी 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ विमान हादसा?

अधिकारियों ने इस हादसे की पुष्टि कर दी है। इस उड़ान का संचालन करने वाली सरकारी विमानन कंपनी ‘सटेना’ ने एक जारी बयान में कहा कि कुरासिका इलाके के स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल के बारे में प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद ‘यात्रियों की स्थिति का पता’ लगाने के लिए एक बचाव दल भेजा गया। विमानन कंपनी के मुताबिक इस विमान में चालक दल के दो सदस्य और सांसद डायोजेनेस किंतेरो समेत 13 यात्री सवार थे।

पूरी टाइमलाइन समझिए

कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बाद में जारी बयान में कहा, ‘मौके पर विमान का पता चलने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा।’ बयान के मुताबिक, एचके4709 पंजीकरण नंबर वाले इस विमान ने स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 42 मिनट पर कुकूता हवाई अड्डे से पहाड़ों से घिरे ओकाना शहर के लिए उड़ान भरी थी। आम तौर पर इस उड़ान की अवधि करीब 40 मिनट की होती है। ‘सटेना’ ने बताया है कि इस बार उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया।

अजित पवार का विमान भी क्रैश

बुधवार रात तक तो उस विमान को लेकर कोई जानकारी भी सामने नहीं आ रही थी, वो सिर्फ लापता बताया जा रहा था। बाद में जब बचाव दल भेजा गया तब जाकर हादसे की पुष्टि हो पाई और जरूरी कार्रवाई की गई। अब यह कोई पहली मौका नहीं है जब इस तरह से कोई विमान दुर्घटना का शिकार हुआ हो। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान भी बुधवार को ही हादसे का शिकार हुआ। उस क्रैश में अजित पवार की दर्दनाक मौत हो गई और आज गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार होना है।

ये भी पढ़ें- LIVE: आज बारामती में अजित पवार का अंंतिम संस्कार